biodatamaker

live : मुंबई में बोले PM मोदी, AI के दुरुपयोग से जुड़ी चिंताओं को भी समझता हूं

Updated: शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 (12:50 IST)
live updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में कहा कि मैं AI के दुरुपयोग से जुड़ी आपकी चिंताओं को भी समझता हूं। इसलिए भारत ने AI के इथिकल उपयोग के लिए ग्लोबल फ्रेकवर्क बनाने का भी आह्वान किया है। पल पल की जानकारी...


12:44 PM, 30th Aug
-ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत में त्योहारों का मौसम है, अर्थव्यवस्था तथा बाजारों में भी उल्लास है।
-फिनटेक क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में 31 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया गया, फिनटेक स्टार्टअप में 500 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
-प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 27 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण वितरित किए गए, यह दुनिया की सबसे बड़ी लघु वित्त योजना है।
-फिनटेक क्षेत्र ने वित्तीय सेवाओं को लोकतांत्रिक बनाने, ऋण तक पहुंच को आसान तथा समावेशी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
-वित्तीय प्रौद्योगिकी ने गांवों तथा शहरों के बीच की खाई को पाटने में मदद की है।
-सरकार फिनटेक क्षेत्र की मदद के लिए नीतिगत स्तर पर सभी कदम उठा रही है और ‘एंजल टैक्स’ को भी समाप्त कर दिया गया है।
-मेरी नियामकों से कुछ अपेक्षाएं हैं..हमें साइबर धोखाधड़ी रोकने तथा डिजिटल समझ बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठाने की जरूरत है। मैं AI के दुरुपयोग से जुड़ी आपकी चिंताओं को भी समझता हूं। इसलिए भारत ने AI के इथिकल उपयोग के लिए ग्लोबल फ्रेकवर्क बनाने का भी आह्वान किया है।

10:53 AM, 30th Aug
बहराइच के बाद सीतापुर में भी जानवर ने ली बुजुर्ग महिला की जान। यह पता नहीं चल सका है कि यह हमला किस जानवर ने किया।
 
घाटशिला विधान सभा क्षेत्र से JMM विधायक रामदास सोरेन ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झारखंड के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

09:45 AM, 30th Aug
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के पालघर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 76,000 करोड़ की परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वे मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल होंगे। 

09:45 AM, 30th Aug
भारी बारिश और बाढ़ के बाद गुजरात में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। तूफान को देखते हुए मौसम विभाग ने आज कच्छ और सौराष्‍ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्‍तार से हवा चल सकती है। ALSO READ: बारिश और बाढ़ के बाद गुजरात में तूफान का खतरा, कच्छ में आज भारी बारिश
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

राहुल गांधी का भगवंत मान सरकार पर बड़ा आरोप- 'सवाल पूछोगे तो धमकी और टॉर्चर मिलेगा

ड्रग्स के खिलाफ गुजरात पुलिस का ऐतिहासिक फैसला: अब हर जिले में काम करेगी 'एंटी नारकोटिक्स विंग'

ओडिशा के जंगल में मिले 5 विदेशी ओरंगुटान: वन विभाग ने किया रेस्क्यू, आखिर भारत कैसे पहुंचे ये जीव?

LIVE: राहुल गांधी बोले- भगवंत सरकार से सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और टॉर्चर से मिलेगा

सर्दी से पहले जर्मनी का गैस भंडार 15 साल के निचले स्तर पर

अगला लेख