Daily Horoscope
✕

live : लोकसभा स्पीकर ने लगाई भाजपा सांसद को फटकार, सदन की रखें मर्यादा

Updated: गुरुवार, 25 जुलाई 2024 (12:19 IST)
live updates : संसद के मानसून सत्र में चौथे दिन आज भी बजट पर चर्चा होगी। लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के आसार। पल पल की जानकारी...
 
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रेस वार्ता में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत में कावड़ यात्रा के दौरान नेमप्लेट पर नाम लिखने का मामला उठाया। इस पर इस पर विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब भी दिया।
 
मिलर ने कहा कि भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा मार्गों में भोजनालयों पर नेमप्लेट के कार्यान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी है इसलिए अब वो वास्तव में प्रभावी नहीं हैं जिसपर सवाल उठाया जाए। ALSO READ: अमेरिका तक पहुंचा कावड़ यात्रा में नेमप्लेट का मामला, पाकिस्तानी पत्रकार को मिला जवाब
 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए नई तारीखों का ऐलान। 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को होगी परीक्षा। पेपर लीक होने के कारण इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष बजट पर चर्चा ना करके जनादेश का अपमान कर रहा है। विपक्ष प्रधानमंत्री को गाली देने में लगा हुआ है। देश देखना चाहता है कि बजट पर अच्छी चर्चा हो सार्थक चर्चा हो लेकिन कल विपक्ष के कुछ नेताओं ने जिस तरीके से बजट पर बात की जैसा भाषण दिया वो बजट सत्र की गरिमा को गिरा कर इन्होंने सदन का अपमान किया है। कल विपक्ष ने बजट पर कुछ नहीं कहा केवल राजनीति की है। राजनीतिक बात करके PM को गाली देना किसी को शोभा नहीं देता है। 

-सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर कांग्रेस सदस्यों ने भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय की ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी का विषय उठाया।
-इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि कोई भी सदस्य सदन की गरिमा को चोट पहुंचाने वाली टिप्पणी करे, वो दुर्भाग्यपूर्ण है।
-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद गंगोपाध्याय तथा तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की टिप्पणियों की पृष्ठभूमि में कहा कि वे सदन की मर्यादा रखें तथा आसन को चुनौती नहीं दें।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख