शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Updates : 22 october
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (14:54 IST)

Live Updates : ड्रग्स मामले में दूसरे दिन भी अभिनेत्री अनन्या पांडे से NCB की पूछताछ

Live Updates : ड्रग्स मामले में दूसरे दिन भी अभिनेत्री अनन्या पांडे से NCB की पूछताछ - Live Updates : 22 october
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश को संबोधित किया। पीएम मोदी आज अपने भाषण में कहा कि 100 करोड़ वैक्सीनेशन हर सवाल का जवाब है। पल-पल की जानकारी...

02:44 PM, 22nd Oct
-अभिनेत्री अनन्या पांडे एनसीबी दफ्तर पहुंचीं।
-सूत्रों के अनुसार, आर्यन और अनन्या के बीच गांजा मंगाने को लेकर हुई थी बात।
-आज ड्रग पैठलर के सामने बैठाकर हो सकती है पूछताछ।

10:22 AM, 22nd Oct
-कवच कितना भी मजबूत हो, हथियार नहीं डाले जाते।
-जब तक युद्ध चल रहा है हथियार नहीं डाले जाते।
-मास्क को सहज स्वभाव बनाना ही होगा।
-जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है, वे इसे प्राथमिकता दें।
-जिन्हें वैक्सीन लग गई है वे दूसरों को प्रेरित करें।

10:16 AM, 22nd Oct
-वैक्सीनेशन में कोई भेदभाव नहीं हुआ।
-देश में लोगों ने ताली, थाली बजाई, दिए जलाए। इससे देश की एकजुटता दिखी।
-तेजी से कोरोना से लड़ने के लिए संसाधन जुटाए गए।
-कोविन एप दुनिया के लिए मिसाल
-भारतीय कंपनियों में रिकॉर्ड निवेश आ रहा है, रिकॉर्ड स्टार्ट अप बन रहे हैं। लोगों को रोजगार मिल रहा है।
-कोरोना काल में कृषि सेक्टर ने देश की अर्थव्यवस्था को संभाले रखा।

10:10 AM, 22nd Oct
-भारत के लिए, यहां के लोगों के लिए कहा जा रहा था कि इतना अनुशासन कैसे चलेगा?
-100 करोड़ वैक्सीन हर सवाल का जवाब, 
-कोरोना वैक्सीन अभियान पर वीआईपी कल्चर हावी नहीं हुआ।

10:07 AM, 22nd Oct
-भारत के वैक्सीन अभियान की तुलना नहीं हो सकती है।
-जब 100 साल की सबसे बड़ी महामारी आई तो भारत पर सवाल उठने लगे।
-भारत को वैक्सीन मिलेगी या नहीं? वैक्सीन कब मिलेगी? 100 करोड़ वैक्सीन हर सवाल का जवाब।
-भारत ने मुफ्त 100 करोड़ वैक्सीन लगाई।
-दुनिया अब भारत को कोरोना से ज्यादा सुरक्षित मानेगी।
 

10:04 AM, 22nd Oct
-हमारे देश में एक तरफ कर्तव्य का पालन किया तो दूसरी तरफ हमें बड़ी सफलता भी मिली।
-देश ने 100 करोड़ टीके का कठिन और असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया। 
-सभी देशवासियों को हृदय से बधाई।
-100 करोड़ वैक्सीनेशन, यह केवल एक आंकड़ा नहीं है, देश के सामर्थय का प्रतिबिंब है। 

09:42 AM, 22nd Oct
-कुछ ही देर में देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी। 
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक लेख में भारत के कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान को चिंता से आश्वासन की ओर यात्रा के रूप में वर्णित किया, जिसने देश को मजबूत बनाया।
-उन्होंने अविश्वास और दहशत पैदा करने के विभिन्न प्रयासों के बावजूद टीकों पर लोगों के विश्वास को इस सफलता का श्रेय दिया।

07:56 AM, 22nd Oct
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे।
-कोरोनाकाल में 10वीं बार नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे।
-पीएम मोदी के संबोधन पर सबकी नजर, हो सकता है बड़ा ऐलान।

07:55 AM, 22nd Oct
-अभिनेत्री अनन्या पांडे को एनसीबी आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया।
-सुबह 11 बजे एनसीबी दफ्तर में होगी पूछताछ।
ये भी पढ़ें
वैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस ने लगाया पीएम पर भ्रम फैलाने का आरोप, माफी की मांग की