Hanuman Chalisa

live : कोलकाता रेप मर्डर केस : सुप्रीम कोर्ट नाराज, CBI से मांगी स्टेट्स रिपोर्ट

Updated: मंगलवार, 20 अगस्त 2024 (11:34 IST)
live updates : कोलकाता रेप मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राष्‍ट्रपति से मिले राज्यपाल आनंद बोस, संजय रॉय के पॉलीग्राफ टेस्ट में खुलेंगे कई राज। पल पल की जानकारी...


11:34 AM, 20th Aug
-सुप्रीम कोर्ट ने CBI से मांगी स्टेट्स रिपोर्ट, गुरुवार को मामले पर फिर सुनवाई।
-बंगाल सरकार और पुलिस से शीर्ष अदालत ने किए कड़े सवाल।
-डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए नेशनल टास्क फोर्स के गठन का आदेश।
-डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने की अपील।

11:27 AM, 20th Aug
-कोलकाता रेप मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, शीर्ष अदालत ने कहा- सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा बेहद कमजोर। डॉक्टरों की सुरक्षा का सवाल है।
-पीड़िता की पहचान उजागर नहीं होना चाहिए।
-चीफ जस्टिस ने कहा, वारदात को पूर्व प्राचार्य ने आत्महत्या को बताया।
-एफआईआर में देर क्यों हुई, क्या मर्डर कहा गया। 
-अस्पताल में तोड़फोड़ हुई तो पुलिस क्या कर रही थी।

10:58 AM, 20th Aug
-आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के खिलाफ भ्रष्‍टाचार का मामला।
-संदीप घोष पर पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप।
-उपराष्‍ट्रपति से मिले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस।

08:10 AM, 20th Aug
-कोलकाता की एक अदालत ने CBI को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के बलात्कार एवं हत्या के आरोपी संजय रॉय का ‘पॉलीग्राफ टेस्ट’ कराने की अनुमति दे दी। पॉलीग्राफ टेस्ट से खुलेंगे कई राज।
-सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया, मंगलवार सुबह 11 बजे सुनवाई।
-पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी इस मामले में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
-सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर का शव मिलने के एक दिन बाद 9 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने रॉय को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

08:06 AM, 20th Aug
कश्मीर में मंगलवार सुबह भूकंप के 2 झटकों से लोगों में हड़कंप मच गया। भूकंप की वजह से लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र बारामूला में था और उसकी की तीव्रता 4.9 मापी गई। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। ALSO READ: भूकंप के 2 झटकों से दहला कश्मीर, लोगों में हड़कंप
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 5 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

अगला लेख