Hanuman Chalisa

live : बिहार के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Updated: बुधवार, 2 अक्टूबर 2024 (15:32 IST)
live updates : बिहार के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती, इजराइल पर ईरान का हमला समेत इन खबरों पर बुधवार, 2 अक्टूबर को रहेगी सबकी नजर। पल पल की जानकारी... 


03:30 PM, 2nd Oct
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर ने आपातकालीन लैंडिंग की। पायलट समेत सभी चार लोग सुरक्षित।

08:30 AM, 2nd Oct
-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजघाट पर महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
<

#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/MR16VWiugs

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2024 >-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजघाट जाकर बापू को किया नमन।
-लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। 

08:29 AM, 2nd Oct
-पीएम नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।
<

सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।

— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2024 >एक अन्य पोस्ट में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।

08:28 AM, 2nd Oct
-दुनिया पर मंडराया World War 3 का खतरा, ईरान ने इजराइल पर दागी 400 मिसाइलें
-ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि हमने हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह, इस्‍माइल हानिया, निलफ्रोशन और अन्‍य कमांडर की शहादत का बदला लेने के लिए ये हमले किए हैं।
-ईरान का दावा है कि उसने इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर को तबाह कर दिया।
-इजराइली डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान ने बड़ी गलती कर दी। उसे हमले का खामियाजा भुगतना होगा। हम अपनी मर्जी के अनुसार, कार्रवाई करेंगे। हमले का समय और जगह हम चुनेंगे। 
-ईरान के इजराइल पर हमले के बाद कच्चे तेल के दाम 5 प्रतिशत बढ़े। 
-राष्ट्रपति बिडेन ने अमेरिकी सेना को ईरानी हमलों के खिलाफ इजरायल की रक्षा में सहायता करने और इजराइल को निशाना बनाने वाली मिसाइलों को मार गिराने का निर्देश दिया। 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

LIVE: अभिजीत दीपके को टाइफाइड, वीडियो पोस्ट कर कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय; अहमदाबाद और कच्छ समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट, 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

'मेट्रो, इंटरनेट और खाना बंद करा दिया, पेपर लीक नहीं रोक पाए', जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6,269 श्रद्धालुओं का जत्था बालटाल मार्ग से रवाना

अगला लेख