dharma sangrah
✕

वाराणसी में मंदिरों से हटाई गई साईं बाबा की मूर्ति, जानिए क्या है मामला?

Updated: बुधवार, 2 अक्टूबर 2024 (15:24 IST)
Sai baba news in hindi : उत्तरप्रदेश के वाराणसी में सनातक रक्षक दल ने कई मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति हटवा दी। संगठन का कहना है कि साईं बाबा को साधु, संत, बाबा महापुरुष कहा जा सकता है लेकिन वे भगवान नहीं है। 
 
काशी के बड़ा गणेश मंदिर, पुरुषोत्तम मंदिर समेत कई मंदिरों से साईं मूर्ति को हटा दिया गया है। सनातक रक्षक दल के अध्यक्ष रम्मू गुरु के अनुसार, जिन्हें धर्म के बारे में जानकारी नहीं है, वो ही साईं बाबा की पूजा करते हैं। पूरे सम्मान के साथ मंदिर प्रबंधन से अनुमति के बाद ही साईं बाबा की मूर्ति को हटाया जा रहा है। 
 
संगठन के अनुसार, हिंदू धर्म में मंदिरों में केवल पंच देवों- सूर्य, विष्णु, शिव, शक्ति, और गणपति के स्वरूपों की मूर्तियां ही स्थापित की जा सकती हैं। शास्त्रों के मुताबिक, किसी भी देवालय या मंदिर में मृत मनुष्यों की मूर्ति स्थापित कर पूजा वर्जित है। 
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कई बार साईं बाबा की पूजा का विरोध हो चुका है। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री समेत कई संतों और कथा वाचकों ने साईं बाबा की पूजा का विरोध किया था। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

अगला लेख