dharma sangrah
✕

live : CBI ने दूसरे दिन भी पूर्व प्राचार्य से की पूछताछ

Published: शनिवार, 17 अगस्त 2024 (12:49 IST)
live updates : कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुए जघन्य अपराध और अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के डॉक्टर आज 24 घंटे की हड़ताल पर है। इस बीच CCTV फुटेज से खुलासा हुआ है कि घटना वाले दिन 35 मिनट सेमिनार हॉल में था आरोपी। सीबीआई ने इस मामले में पूछताछ के लिए 30 इंटर्नों को नोटिस दिया हैै। पल पल की जानकारी...
 

12:31 PM, 17th Aug
कोलकाता स्थित आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष एक महिला चिकित्सा से बलात्कार और हत्या के मामले में पूछताछ के लिए शनिवार को लगातार दूसरे दिन सीबीआई के समक्ष पेश हुए। एजेंसी अस्पताल के पूर्व प्राचार्य को पूछताछ के लिए शुक्रवार को अपने साथ ले गई थी और उनसे देर रात 3 बजे तक पूछताछ की गई थी।
 
पूछताछ के पहले दौर में पूर्व प्राचार्य घोष से महिला चिकित्सक की मौत की खबर मिलने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया कि उन्होंने परिवार को सूचित करने का निर्देश किसे दिया था तथा कैसे और किसने पुलिस से संपर्क किया था। घोष से साप्ताहिक ‘रोस्टर’ के बारे में भी पूछा गया, जिसके अनुसार पीड़िता की 36 घंटे या कभी-कभी 48 घंटे तक की ड्यूटी लगाई गई थी।
 
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से आहूत 24 घंटे की हड़ताल से शनिवार को झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।

11:27 AM, 17th Aug
पश्चिम बंगाल में राज्यभर के चिकित्सक आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में शामिल हो गए और काम ठप कर दिया। सरकारी और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने 14 अगस्त को आरजी कर अस्पताल में की गई तोड़फोड़ का भी विरोध किया, जिससे बाह्य रोगी विभागों में सेवाएं प्रभावित हुईं।
 
प्रदर्शन के कारण सरकारी एसएसकेएम अस्पताल, शंभूनाथ पंडित अस्पताल और कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में गैर-जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गईं। राज्य में निजी स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में भी कमोबेश यही हालात रहे।

10:24 AM, 17th Aug
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'कोलकाता के आरजी कर में जो घटना हुई है इसे लेकर सुरक्षा का मामला सिर्फ मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाली महिला या लोगों का विषय नहीं, बल्कि देशभर के हर क्षेत्र में काम करने वालों और देश की सुरक्षा का मामला है। कोलकाता की घटना पर सभी लोग चिंतित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय को इसमें जो कदम उठाए जाने थे वे उठाए गए हैं।'

09:52 AM, 17th Aug
-देशभर में आईएमए से जुड़े डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर। स्वास्थ्‍य सेवाएं चरमराई।
-कोलकाता रेप मर्डर केस में सीबीआई ने तेज की जांच। हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज में वरदात वाली रात आरोपी संजय रॉय सेमिनार हॉल में जाते हुए दिख रहा है। 35 मिनट बाद सेमिनार हॉल से निकला। जांच एजेंसी आरोपी रॉय की मोबाइल खंगाल रही है।
-पीड़िता डॉक्टर के माता-पिता के आरोप, कि हत्या में उनके बेटी के साथी भी शामिल हैं। सीबीआई ने 35 इंटर्न डॉक्टरों की लिस्ट बना कर उन्हें नोटिस जारी किया है।
 

 

07:50 AM, 17th Aug
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अमदावाद) का इंजन आज सुबह 02:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और पटरी से उतर गया। तीखे प्रहार के निशान पाए गए हैं। साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं। आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई। यात्रियों के लिए अमदावाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई। 

07:43 AM, 17th Aug
-शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए देश भर में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान ओपीडी व मरीजों के ऑपरेशन नहीं होंगे। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
-IMA ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।
-फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) के डॉक्टर पिछले 6 दिनों से हड़ताल पर है। इस वजह से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख