dharma sangrah
✕

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान, 8 दिसंबर को आएंगे चुनाव परिणाम (Live Updates)

Updated: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (15:33 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान से सीमा पार कर आए ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया, मास्को से आए विमान में बम की खबर से हड़कंप, ज्ञानवापी श्रंगार गौरी मामले में शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर फैसले समेत इन खबरों पर शुक्रवार, 14 अक्टूबर को रहेगी सबकी नजर... पल-पल की जानकारी... 
-चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों का ऐलान।
-राजीव कुमार ने कहा कि हिमाचल में एक ही चरण में मतदान होगा।
-12 नवंबर को मतदान, 8 दिसंबर को आएंगे चुनाव परिणाम।
-तकनीक सभी की भागीदारी और पारदर्शिता में मददगार होगी। नागरिक चुनाव आयोग के cVigil ऐप से किसी भी प्रकार की चुनावी गड़बड़ी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हर अलर्ट पर 100 मिनट में कार्रवाई की जाएगी।
-गुजरात और हिमाचल प्रदेश में लोग बड़ी संख्या में मतदान करें ताकि मतदाता रूपी ‘इंद्रधनुष’ हर बूथ पर दिखाई दे।
-सीईसी राजीव कुमार ने बताया कि 80 वर्ष से ज्यादा 1 करोड़ 82 लाख से ज्यादा वोटर्स को मिलेगी खास सुविधा, अगर वे वोट डालने नहीं आ पाते तो घर पर ही मिलेगी मतदान की सुविधा।
-नए वोटरों का ध्‍यान रखा जाएगा। नामांकन के दिन तक नए वोटर जुड़ेंगे।
-हर पोलिंग स्टेशन पर पानी की व्यवस्था, छायादार स्थान की व्यवस्था।
-हर पोलिंग स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
-बूथ पर दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम।
-कुछ बूथ महिलाओं को सौंपे जाएंगे।
-निष्पक्ष चुनाव हमारी प्राथमिकता।
-चुनाव में भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध
-ज्ञानवापी केस में वाराणसी कोर्ट का बड़ा फैसला, शिवलिंग की कार्बन डेटिंग नहीं होगी।
-वाराणसी कोर्ट ने खारिज की कार्बन डेटिंग की हिंदू पक्ष की मांग।
-अदालत ने दिए यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश।
-असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को मिली झेड प्लस सुरक्षा।
-चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस। हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा के लिए हो सकता है चुनावों की तारीखों का ऐलान।
-पंजाब के गुरदासपुर जिले में पाकिस्तान से सीमा पार कर आए ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया। जांच के लिए मौके पर पहुंचे डीजी।  
<

Punjab | Brave jawans of BSF heard a drone coming from Pakistan side. As soon as it entered India, jawans fired 17 rounds of bullets at it. One of the blades of the drone was damaged. Entire area is being searched. The drone will be analysed: Prabhakar Joshi, BSF DIG, Gurdaspur pic.twitter.com/hqTYDTg45n

— ANI (@ANI) October 14, 2022 >-मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप, IGI हवाई अड्डे पर विमान की जांच।
-ज्ञानवापी श्रंगार गौरी मामले में शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर फैसला।
-चुनाव बांड स्कीम के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
-उत्तर कोरिया ने फिर छोड़ी बैलेस्टिक मिसाइल, दक्षिण कोरिया से बड़ा तनाव

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख