Hanuman Chalisa
✕

ईपीएफ खाते को आधार से इस तरह जोड़ें...

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (14:46 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की कर्मचारी भविष्य निधि के अंशधारकों के सार्वभौमिक खाता नंबर (यूएएन) को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए नई सुविधा शुरू की है।
 
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि इस नई सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए 'उमंग मोबाइल ऐप' का इस्तेमाल करना होगा। यह सुविधा ईपीएफओ की वेबसाइट पर उपलब्ध सुविधा के अतिरिक्त होगी। 
 
उमंग ऐप पर इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए अंशधारक को अपना यूएएन नंबर लिखना होगा जिसके बाद उन्हें एक पासवर्ड उनके पंजीकृत फोन नंबर पर जारी किया जाएगा। इसका इस्तेमाल करते हुए वे यूएएन नंबर को आधार कार्ड से जोड़ सकेंगे।
 
ईपीएफओ ने भविष्य निधि खाते में नामित का नाम जोड़ने या इसमें बदलाव करने के लिए 'ई नॉमिनी' सुविधा शुरू की है। यह सुविधा ईपीएपीओ यूनीफाईड पोर्टल पर उपलब्ध है। इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए अंशधारकों को अपने नियोक्ता की सहमति की जरूरत नहीं होगी। (वार्ता)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

अगला लेख