• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Light rain in the eastern part of Madhya Pradesh
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (11:48 IST)

Weather Alert: मध्यप्रदेश के पूर्वी भाग में हुई हल्की बरसात, महाराष्ट्र के कुछ भागों में ओले गिरने की आशंका

Weather Alert: मध्यप्रदेश के पूर्वी भाग में हुई हल्की बरसात, महाराष्ट्र के कुछ भागों में ओले गिरने की आशंका - Light rain in the eastern part of Madhya Pradesh
नई दिल्ली। मौसम में धीरे-धीरे परिवर्तन आता जा रहा है। अब कहीं हल्की-हल्की बौछारें गिर रही हैं तो कहीं-कहीं ओले।  पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की गईं। अगले 24 घंटों के दौरान मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ भागों में बादलों की गर्जना के साथ वर्षा जारी रहने की संभावना है।
 
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी राजस्थान और इससे सटे भागों के ऊपर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती सिस्टम विदर्भ और इससे सटे भागों के ऊपर भी सक्रिय है। इस सिस्टम से कर्नाटक होते हुए केरल तक एक ट्रफ पिछले कुछ दिनों से हर दिन दिखाई दे रही है। उत्तर भारत की तरफ एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बढ़ रहा है। यह सिस्टम इस समय उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे भागों के ऊपर दिखाई दे रहा है।
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की गईं। पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिणी तटीय तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी कोंकण गोवा क्षेत्र में हल्की वर्षा हुई है।
 
पंजाब, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और हरियाणा तथा पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ शहरों में शुक्रवार को भी सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। अगले 24 घंटों के दौरान मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ भागों में बादलों की गर्जना के साथ वर्षा जारी रहने की संभावना है। इन भागों में 1-2 स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।
 
छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्यप्रदेश, उत्तरी तेलंगाना और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, दक्षिणी कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिणी तटीय तमिलनाडु में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा अपेक्षित है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान समेत उत्तर भारत के मैदानी भागों में कुछ जगहों पर घना कोहरा अपेक्षित है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों और राजस्थान समेत उत्तर भारत के मैदानी भागों में अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रहेगा।