शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Lieutenant Governor Baijal overturned the decision of Delhi government
Written By
Last Modified: रविवार, 25 जुलाई 2021 (00:18 IST)

दिल्ली : उपराज्यपाल बैजल ने पलटा AAP सरकार का फैसला, CM केजरीवाल ने बताया दिल्लीवासियों का अपमान

दिल्ली : उपराज्यपाल बैजल ने पलटा AAP सरकार का फैसला, CM केजरीवाल ने बताया दिल्लीवासियों का अपमान - Lieutenant Governor Baijal overturned the decision of Delhi government
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से उपराज्यपाल पर दिल्ली सरकार के कामकाज में दखलअंदाजी करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने इसे दिल्ली के लोगों का अपमान बताया है।

खबरों के मुताबिक, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर बने मामले के लिए दिल्ली पुलिस के सुझाए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की लिस्ट पर मुहर लगा दी है। केजरीवाल ने कहा कि कैबिनेट निर्णयों को इस तरह पलटना दिल्ली वालों का अपमान है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने एतिहासिक बहुमत से 'आप' सरकार बनाई और भाजपा को हराया। भाजपा देश चलाए, 'आप' को दिल्ली चलाने दें। आए दिन हर काम में इस तरह की दखल दिल्ली के लोगों का अपमान है। भाजपा जनतंत्र का सम्मान करे।
गौरतलब है कि 19 जुलाई को केजरीवाल कैबिनेट ने फैसला किया था कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर जो मामले बने हैं, उसमें दिल्ली सरकार के चयनित वकील ही पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बनेंगे, दिल्ली पुलिस के नहीं।
ये भी पढ़ें
Weather Alert : भारी बारिश से बेहाल महाराष्‍ट्र को राहत की उम्मीद, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में अलर्ट