ramcharitmanas

एलईडी खरीद में 20 हजार करोड़ रुपए का घोटाला : कांग्रेस

Updated: सोमवार, 27 मार्च 2017 (23:46 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार पर मानक पर खरे नहीं उतरने वाले एलईडी बल्ब खरीदने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि इनके इस्तेमाल से बिजली खपत कम होने की बजाय बढ़ी है और इनकी खरीदारी में 20 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। पार्टी ने इस मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग की है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोविल ने यहां पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि एलईडी बल्बों की खरीद सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफीसेंसी सर्विसेस लिमिटेड (ईईएसएल) कंपनी करती है। एलईडी से बिजली बचत के साथ ही बिल भी कम आने चाहिए थे लेकिन गुजरात में नवसारी नगरपालिका में इसके ठीक उलट हुआ। इस संबंध में दस्तावेज पेश करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की नगरपालिका में एलईडी बल्बों के इस्तेमाल के बाद बिजली के बिल कम होने की बजाए बढ़े हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि एलईडी बल्बों की खरीद में मानकों के पालन को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। उनका कहना था कि खरीदे गए एलईडी बल्ब गुणवत्ता वाले नहीं हैं और ना ही इनकी खरीद प्रक्रिया में मानक का अनुपालन हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला हुआ और इसकी जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जांच कराई जानी चाहिए।  
  
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी स्तर पर खरीदे गए एलईडी बल्ब गुणवत्ता के अनुरूप नहीं हैं इसलिए बिजली के बिल ज्यादा आ रहे हैं। इन बल्बों को चीन और ताइवान से खरीदा गया है और इनकी खरीद मानकों अनुरूप नहीं की गई है। एलईडी खरीद के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ईईएसएल को जिस प्रकिया का पालन करना चाहिए था उसे नजर अंदाज किया गया है इसलिए एलईडी का इस्तेमाल की बजाए नुकसान दे रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद के लिए दिशा निर्देश तय किए गए हैं और उन्हीं के दायरे में सरकारी कंपनी को खरीद प्रक्रिया को अपनाना पड़ता है। पारदर्शी और विश्वसनीय खरीद के लिए निविदा से लेकर सामान की गुणवत्ता तक की प्रक्रिया में दिशा निर्देशों का पालन किया जाता है लेकिन एलईडी बल्बों की खरीद में इन सब मानकों को पूरी तरह से दर किनार किया गया है।
 
गोविल ने कहा कि एलईडी बल्ब के लिए उस पर आईएसआई की तरह एलएमएनटी मानक लिखा होना चाहिए लेकिन इन बल्बों की सीधी खरीद की गई है और इस मानक का ध्यान नहीं रखा गया है। बिना मानक के एलईडी बल्ब मामूली कीमत पर भी मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि एलईडी को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताने वाले केंद्रीय बिजली मंत्री पीयूष गोयल को इस खरीद की जांच करानी चाहिए। 
 
यह पूछने पर कि उन्हें गुजरात में नौसारी नगर पालिका में एलईडी लगे स्थानों पर बिजली का बिल पहले की तुलना में ज्यादा आने का मामला राज्य विधानसभा में उठाना चाहिए था, उन्होंने कहा कि मामला उठाया गया लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया है इसलिए वह दिल्ली में इस मुद्दे को देश के समक्ष उठा रहे हैं। (वार्ता) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख