• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. latest price of petrol diesel
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 22 जून 2023 (10:28 IST)

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट, तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट, तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव - latest price of petrol diesel
कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में आज गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में हल्की गिरावट देखने में आ रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 0.09 डॉलर गिरकर 72.44 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड (Brent crude) 0.11 डॉलर गिरकर 77.01 डॉलर प्रति बैरल पर व्यापार कर रहा है। देशी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं।
 
आज देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम हल्के बढ़े हुए दिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 49 पैसे महंगा बिक रहा है। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत 43 पैसे बढ़ गई है। इसी तरह बिहार में भी पेट्रोल 46 पैसे और डीजल 42 पैसे महंगा हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में ईंधन के भाव बढ़े हुए दिख रहे हैं।
 
देश के 4 महानगरों दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.56 और डीजल 89.75, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86, 
पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
पाकिस्तानी अरबपति से लेकर ब्रिटिश रईस तक फंसे हैं पनडुब्बी में, लाखों डॉलर है किराया