kalsarpa dosh calculator
✕

कश्मीर में हमास जैसा हमला कर सकते हैं लश्कर आतंकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

Updated: गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (12:37 IST)
इजराइल हमास युद्ध 1 माह बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। हमास को खत्म करने के लिए इजराइल लगातार गाजा पट्टी पर हमले कर रहा है। इस बीच सुरक्षा बलों को आशंका है कि कश्मीर में लश्कर ए तोइबा और जैश ए मोहम्मद पर हमला कर सकते हैं।
 
सीएनएन-न्यूज18 की खबर के अनुसार, पश्चिम एशिया में इजरायल-हमास जंग शुरू होने के बाद से पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद भारत के साथ लगी सीमा पर आक्रामक तरीके से कार्रवाई कर रहे हैं।
 
कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में शरणार्थी संकट के बीच यह दोनों आतंकी संगठन फंड की कमी से भी जूझ रहे हैं। 
इस खबर में खुफिया एजेंसियों के हवाले से कहा गया है कि खुद को हमास, हिजबुल्लाह, टीटीपी या टीजेपी के बराबर साबित करने के लिए अब जैश और लश्कर को LOC पर बड़ी कार्रवाई करके दिखानी होगी।
 
खुफिया सूत्रों के हवाले से इस खबर में कहा गया है कि कि भारत के लिए एक बड़ी चिंता यह है कि लश्कर और जैश जम्मू-कश्मीर में हमास जैसे हमलों को दोहरा सकते हैं। कश्मीर में 60 से अधिक विदेशी आतंकवादी इंतजार कर रहे हैं और उनके ठिकाने अब तक अज्ञात हैं।

बताया जा रहा है कि कश्मीर के साथ ही गुजरात, राजस्थान, और पंजाब में भी सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद सीमा पर ड्रोन की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

jharkhand : झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 13 की मौत

Rahul Gandhi on Delimitation Bill : राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 850 सीटों का प्रस्ताव भारतीय लोकतंत्र की हत्या, देश को तानाशाही की ओर ले जा रही BJP

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

अगला लेख