Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लालू यादव का मोदी पर कटाक्ष, सब खुश हैं तो विकास कहां है...

गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (14:18 IST)
पटना। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अप्रत्यक्ष हमला बोलते हुए उनके 'विकास मॉडल' को चुनौती दी और पूछा कि चुनावी सभाओं में फ़ालतू भाषणबाजी की बजाय उन्हें रोजगार, घर, स्कूल और स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रखनी चाहिए। 
 
यादव ने गुरुवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि नाना-परनाना, दादा-दादी, चाचा-चाची जैसी फालतू भाषणबाजी की बजाय मोदी क्यों नहीं बताते कि वहां उन्होंने कितने घर, रोज़गार और स्कूल-अस्पताल दिए।
 
उन्होंने प्रधानमत्री को चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो प्रधानमंत्री अपनी रैलियों में लोगों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और नोटबंदी के फ़ायदे बताएं। हर तरफ महंगाई की मार से जनता त्रस्त है, लेकिन प्रधानमंत्री महंगाई के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।
 
राजद सुप्रीमो ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समेत सभी वर्ग वहां खुश हैं, लेकिन आखिर कहां है विकास। 
 
इससे पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर में प्रवेश को लेकर विवाद में यादव ने कहा कि मोदी सरकार संसद में विधेयक पारित कर यह अनिवार्य कर दें कि वही व्यक्ति मंदिर में प्रवेश कर सकता है जिसके नाना-परनाना ने मंदिर बनवाया है। बाक़ी के लिए नो-एंट्री का बोर्ड लगा दें। (वार्ता)

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

उत्तराखंड सरकार के 5 साल, मुख्यमंत्री धामी का दमदार नेतृत्व, प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

Gujarat : गांधीनगर-अहमदाबाद एयरपोर्ट मार्ग पर केबल-स्टेड ब्रिज का उद्घाटन, भाट चौराहे पर ट्रैफिक जाम होगा खत्म

UP में अब डिजिटल होगी राजस्व न्याय व्यवस्था, स्कैन कॉपी से होगी सुनवाई, सुरक्षित रहेंगे मूल अभिलेख

अगला लेख