Hanuman Chalisa
✕

हार्दिक का नया दांव, क्या चुनाव में मिलेगा फायदा

Updated: गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (14:16 IST)
राजकोट। गुजरात चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ खुलेआम मोर्चा खोल चुके पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल ने गुरुवार को पाटीदार समुदाय के दो शीर्ष धार्मिक संस्थाओं में से एक खोडलधाम ट्रस्ट के प्रमुख नरेश पटेल से यहां मुलाकात की जिसको लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गईं। 
 
पाटीदार अथवा पटेल समुदाय की दो उपजातियों कड़वा और लेउवा में से दूसरी से संबंधित खोडलधाम ट्रस्ट के प्रमुख  पटेल तथा हार्दिक की मुलाकात यहां जेतपर स्थित खोडलधाम शैक्षणिक संकुल में हुई। इस मुलाकात के बाद हालांकि पटेल ने कोई बयान नहीं दिया पर हार्दिक ने दावा किया कि उन्होंने उनकी लड़ाई को सही बताया है। 
 
हार्दिक ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं है पर पटेल ने उनकी लड़ाई को सही बताया। उन्होंन यह भी दावा किया कि आरक्षण के मामले में पाटीदार समुदाय के संगठन उनसे इत्तेफाक रखते हैं पर असमंजस में हैं। ज्ञातव्य है कि आरक्षण के मुद्दे पर हार्दिक के दावे को पहले कई प्रमुख पाटीदार संगठन झुठला चुके हैं। (वार्ता)
 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख