sundarkand
✕

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 5 आतंकवादी ढेर

Updated: गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (14:57 IST)
श्रीनगर। मध्य कश्मीर में बडगाम और बारामुला जिलों में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ 2 अलग-अलग मुठभेड़ों में 5 आतंकवादी मारे गए। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि यहां से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पाखेरपोरा इलाके में फुटलीपोरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेराव किया और खोज अभियान चलाया।
 
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि अभियान अभी चल रहा है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबल के 1 जवान को चोटें आई हैं जबकि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 2 युवक घायल हो गए। प्रदर्शनकारी आतंकवादरोधी अभियान को बाधित करने की कोशिश कर रहे थे।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारामूला जिले में सोपोर इलाके के बोमई में एक अन्य मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 1 आतंकवादी को मार गिराया। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख