Hanuman Chalisa

कुवैत अग्निकांड : पिता ने रोते हुए कहा- उसका चेहरा सूजा हुआ था, इस तरह हुई बेटे की पहचान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 13 जून 2024 (18:54 IST)
Kuwait multi storey building fire case : दक्षिणी कुवैत के मंगफ क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग में केरल के रहने वाले श्रीहरि की भी मौत हो गई। उनके पिता प्रदीप अपने 27 वर्षीय बेटे के हाथ पर बने टैटू से उसके शव की पहचान कर पाए।
ALSO READ: कुवैत में रहते हैं 10 लाख इंडियंस, किन प्रोजेक्‍ट में करते हैं काम, कैसे बढ़ाते हैं कुवैत की इकोनॉमी?
हाथ पर बने टैटू से की पहचान : प्रदीप ने बताया कि कुवैत के अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल के शवगृह में रखे एक शव की पहचान करने के लिए बुलाया था, जिसमें उन्होंने बेटे के हाथ पर बने टैटू से उसकी पहचान की। प्रदीप ने गुरुवार को कुवैत में एक मलयालम समाचार चैनल को रोते हुए बताया, जब मैं वहां गया तो देखा कि उसका चेहरा पूरी तरह सूजा हुआ था और नाक पर कालिख लगी हुई थी। ऐसे में मैं अपने बेटे के शव की पहचान नहीं कर पा रहा था। फिर मैंने अधिकारियों को बताया कि उसके हाथ पर एक टैटू है और उसी के आधार पर श्रीहरि की पहचान की गई।
 
पिछले 8 सालों से कुवैत में काम कर रहा था : श्रीहरि पिछले सप्ताह पांच जून को ही केरल से कुवैत लौटा था। वह और उसके पिता दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। प्रदीप पिछले आठ सालों से कुवैत में काम कर रहा था। इससे पहले दिन में परिवार के एक मित्र ने बताया कि श्रीहरि एक सप्ताह पहले ही कुवैत वापस लौटा था, लेकिन अब उसकी मौत की खबर गांव पहुंची।
ALSO READ: पीड़ितों के सहायतार्थ विदेश राज्यमंत्री पहुंचे कुवैत, पार्थिव शरीरों को शीघ्र वतन लाएंगे
उन्होंने कहा, कुवैत लौटने के मुश्किल से एक हफ्ते बाद ही हमें श्रीहरि की मौत की जानकारी मिली। हमें कल दोपहर को इस बारे में पता चला। विभिन्न समाचार चैनलों पर इस त्रासदी की खबरें प्रसारित होने के बाद श्रहरि के पिता ने हमें इस बारे में जानकारी दी।
ALSO READ: कुवैत की उस इमारत में सुबह-सुबह कैसे लगी आग, मारे गए लोगों के परिजन क्या कह रहे हैं?
उन्होंने बताया कि यांत्रिक अभियंता बनने से पहले श्रीहरि ने कुवैत की एक सुपर मार्केट में भी काम किया था। श्रीहरि के परिवार के एक दोस्त ने कहा, उसके पिता आज केरल लौट सकते हैं और कल श्रीहरि का पार्थिव शरीर भारत लाया जा सकता है।
 
इमारत में 195 प्रवासी मजदूर रह रहे थे : न तो केंद्र सरकार, न राज्य सरकार और न ही कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने आग में मारे गए भारतीयों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि की है। कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नरेट के मंगाफ क्षेत्र में स्थित सात मंजिला इमारत की रसोई में बुधवार को आग लगने से 49 विदेशी मजदूरों की मौत हुई थी और 50 अन्य घायल हुए थे। मृतकों में करीब 40 भारतीय हैं। इमारत में 195 प्रवासी मजदूर रह रहे थे।
ALSO READ: कुवैत बहुमंजिला इमारत अग्निकांड में केरल निवासी की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
गृह मंत्रालय और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग तड़के चार बजे के बाद उस समय लगी, जब इमारत में रहने वाले 196 श्रमिकों में से ज्यादातर सो रहे थे। श्रमिकों में सभी पुरुष थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

ट्रंप का सनसनीखेज दावा: चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा चुराया, जल्द सामने आएंगे खुफिया दस्तावेज

Top News 17 July: PM मोदी की हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रंप का चीन पर बड़ा आरोप

NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई, 58% से ज्यादा बेटियां पास

MP बनेगा निवेश का नया हब, भारत टेक्स-2026 में मिले 20,193 रुपए करोड़ के प्रस्ताव, 27 हजार नौकरियों का रास्ता साफ

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

अगला लेख