Daily Horoscope
✕

आप में फिर घमासान, कुमार विश्वास समर्थकों का धरना

Updated: गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (15:27 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के चयन से पहले आम आदमी पार्टी की मुसीबत एक बार फिर बढ़ गई है। दरअसल, आप नेता कवि कुमार विश्वास के समर्थक उन्हें राज्यसभा भेजने की मांग को लेकर गुरुवार को धरने पर बैठक गए हैं। 
 
माना जा रहा है आप कुमार विश्वास को राज्यसभा भेजने के मूड में नहीं है। आरोप है कि पार्टी बाहरी लोगों को राज्यसभा भेजना चाहती है। धरना दे रहे लोगों का मानना है कि पार्टी के लोगों को राज्यसभा भेजा जाता है तो विश्वास की अनदेखी मुश्किल होगी। हालांकि इस संबंध में 3-4 जनवरी को होने वाली पार्टी की बैठक में फैसला लिया जाएगा। 
 
गौरतलब है कि इससे पहले विश्वास को अजमेर से भी लोकसभा उपचुनाव लड़ाने की मांग उठी थी। तब ट्‍विटर पर कहा गया था आप राजस्थान के कुछ कार्यकर्ता केंद्रीय कार्यालय के भ्रामक लोगों के षड्यंत्र के प्रभाव में आ रहे हैं। अजमेर कुमार विश्वास की उम्मीदवारी की सूचना गलत है। राजस्थान की धरती पर यहीं का कार्यकर्ता लड़ेगा। कुमार विश्वास समय पर यहां प्रचार करें और चुनाव जितवाएं यह खुशी की बात होगी।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

अगला लेख