किरेन रीजीजू ने बताया, क्या है वक्फ कानून का उद्देश्य?
Kiren Rijiju on Waqf Law : केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को कहा कि वक्फ अधिनियम में संशोधन मुस्लिम समुदाय को लक्षित करके नहीं किया गया है, बल्कि इसका उद्देश्य अतीत की गलतियों को सुधारना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का इरादा यह सुनिश्चित करना है कि भारत में किसी के लिए भी किसी की जमीन जबरन और एकतरफा छीनने का कोई प्रावधान नहीं है।
उन्होंने कहा कि वक्फ कानून में संशोधन किया गया क्योंकि इसके कुछ प्रावधानों ने वक्फ बोर्ड को अभूतपूर्व शक्ति और अधिकार दे दिए थे। इसका लक्ष्य मुस्लिम समुदाय नहीं है। इसका उद्देश्य अतीत की गलतियों को सुधारना है।
रीजीजू ने कहा कि संशोधन के बाद कि किसी भूमि को मनमाने ढंग से वक्फ संपत्ति घोषित नहीं किया जा सकेगा। संसद द्वारा पारित वक्फ विधेयक को 5 अप्रैल को राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हो गई। इसके साथ ही यह कानून बन गया है। उनका यह बयान संशोधन के खिलाफ विभिन्न मुस्लिम समूहों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों के बीच आया है, जो पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हिंसक हो गया है।
सत्तारूढ़ राजग ने इस कानून का पुरजोर बचाव करते हुए इसे अल्पसंख्यकों के लिए लाभकारी बताया है, जबकि विपक्ष ने इसे मुस्लिम विरोधी करार दिया है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें