Hanuman Chalisa
✕

खरगे बोले- जो भाजपाई वॉशिंग मशीन में नहीं गए, वो भ्रष्टाचारी

Updated: बुधवार, 13 दिसंबर 2023 (15:25 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि जो भाजपाई वॉशिंग मशीन में नहीं गए, वह भ्रष्टाचारी हो गए, लेकिन जिन्होंने उसमें स्नान कर लिया, वह आज्ञाकारी बन गए।
 
खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'प्रधानमंत्री जी ‘मनी हाइस्ट’ की बात कर रहे हैं, तो लगे हाथ, यह भी बता दें कि जानबूझकर कर्ज अदा नहीं करने वाले 16,663 लोगों ने बैंको को 3.35 लाख करोड़ रुपए का चूना कैसे लगाया?'
 
उन्होंने सवाल किया, 'क्या कारण है कि 2014-15 के बाद से बैंकों द्वारा 10.42 लाख करोड़ रुपए का कारपोरेट कर्ज बट्टे खाते में डाला गया, लेकिन वास्तविक ऋण वसूली 1.61 लाख करोड़ रुपए ही क्यों रही? क्यों सरकारी लूट के कारण आज खुदरा महंगाई दर 5.5 प्रतिशत पर है, और 74 प्रतिशत भारतीय पौष्टिक आहार से वंचित हैं?
<

प्रधानमंत्री जी "Money Heist" की बात कर रहे हैं,

तो लगे हाथ, ये बता दें कि -

1) 16,663 Wilful Defaultes ने बैंको को 3.35 लाख करोड़ का चूना कैसे लगाया ?

2) क्या कारण है कि 2014-15 के बाद से बैंकों द्वारा Corporate loan Write-offs था - 10.42 लाख करोड़, पर वास्तविक ऋण वसूली…

— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 13, 2023 >
खरगे ने दावा किया, 'जो भाजपाई वॉशिंग मशीन में नहीं गए, वह तो भ्रष्टाचारी, जो उसमें स्नान कर लिए, वह बने आज्ञाकारी !!'
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस सांसद साहू के परिसरों से 350 करोड़ रुपए से अधिक की बरामदगी के मुद्दे पर मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और इसके लिए एक लोकप्रिय क्राइम सीरिज का हवाला दिया।
 
प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा, 'भारत में ‘मनी हाइस्ट’ कथा की जरूरत किसे है, जब आपके पास कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस की डकैतियां 70 वर्षों से प्रसिद्ध हैं और अभी भी जारी हैं।' ‘मनी हाइस्ट’ डकैती पर आधारित एक स्पेनिश ड्रामा सीरिज है।
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख