1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kejriwal says, pollution is reducing in delhi

केजरीवाल बोले- कम हुआ दिल्ली का प्रदूषण, राजधानी कई शहरों से बेहतर

arvind kejriwal
Delhi Pollution News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार की पहल के कारण शहर में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। दिल्ली कई शहरों से बेहतर है।
 
केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों में दिल्लीवासियों की मेहनत से प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आई है। प्रदूषण के खिलाफ इस जंग में दिल्ली इस बार फिर से तैयार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का विंटर एक्शन प्लान भी तैयार है।
 
उन्होंने बताया कि इस प्लान के तहत राज्य सरकार ने पूरी दिल्ली में 13 हॉस्टपॉट चिन्हित किए हैं, हर एक हॉटस्पॉट के लिए वॉर रूम बनाया गया है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा ‍कि वाहनों की आयु, प्रदूषण प्रमाणपत्रों की जांच 385 टीम करेंगी, भारी यातायात वाली 90 सड़कें चिह्नित की गईं, हम वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
अगला लेख
PM मोदी बोले- स्वच्छ भारत साझा जिम्मेदारी, इस महान प्रयास में हों शामिल...