Hanuman Chalisa

केजरीवाल बोले, हाथरस पीड़िता का पहले कुछ दरिंदों ने रेप किया, कल पूरी प्रणाली ने

बुधवार, 30 सितम्बर 2020 (16:36 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि हाथरस सामूहिक बलात्कार पीड़िता का पहले कुछ दरिंदों ने बलात्कार किया और इसके बाद पूरी प्रणाली ने उसका बलात्कार किया। सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई युवती के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने पीड़िता का रात में ही अंतिम संस्कार करने के लिए उन्हें मजबूर किया।
ALSO READ: हाथरस केस : आधी रात को सच को जला डाला
19 वर्षीय दलित युवती की सामूहिक बलात्कार के एक पखवाड़े बाद मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। बुधवार रात को हाथरस में उसका अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि अंतिम संस्कार परिवार की इच्छानुसार किया गया। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि हाथरस की पीड़िता का पहले कुछ दरिंदों ने बलात्कार किया और कल पूरी प्रणाली ने बलात्कार किया। पूरा प्रकरण बेहद पीड़ादायी है।
ALSO READ: योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, हाथरस मामले की जांच SIT करेगी
उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया कि हाथरस मामले में उत्तरप्रदेश सरकार ने जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया। एसआईटी क्या जांच करेगी? क्या पुलिस ने आधी रात में लड़की का शव जबरदस्ती जलाने का कारनामा अपनी मर्जी से कर दिया? शव को जिनके आदेश पर जलाया गया, क्या एसआईटी उनकी जांच कर पाएगी? 
 
इससे पहले केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा था कि हाथरस पीड़िता की मौत पूरे समाज, देश और सभी सरकारों के लिए शर्म की बात है। बड़े दुःख की बात है कि इतनी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है और हम अपनी बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
 
युवती के साथ 14 सितंबर को 4 लोगों ने हाथरस के एक गांव में सामूहिक बलात्कार किया था। उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत और खराब होने के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेजा गया, जहां उसने मंगलवार को दम तोड़ दिया। 
 
यह खबर फैलते ही नेताओं, खिलाड़ियों, कलाकारों एवं कार्यकर्ताओं समेत समाज के सभी वर्गों ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया और न्याय की मांग की। (भाषा)

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

LIVE: भारी बारिश से दिल्ली की पानी-पानी, रोहिणी में इमारत गिरने से 4 की मौत

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद श्रद्धालुओं की संख्या घटी, अयोध्या की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर

पश्चिम बंगाल: पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त की मौत से उठे सवाल

अमेरिकी हमलों से दहले ईरान के 8 शहर, बहरीन में अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के पास धमाके

Top News 9 July: ईरान में फिर अमेरिकी हमला, 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी

अगला लेख