sundarkand
✕

PM नरेंद्र मोदी के 1 दिन ने बदल दी केदारनाथ रुद्र गुफा की तस्वीर

Updated: सोमवार, 2 सितम्बर 2019 (16:30 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, अपना जादू छोड़ देते हैं। याद कीजिए, 2019 के लंबे और थकान भरे चुनाव प्रचार के खत्म होते ही मोदी कहां गए थे? मोदी केदारनाथ गए थे ताकि शांति से रुद्र ध्यान नामक गुफा में एक दिन बिता सकें...उनके पहुंचने से इस गुफा में सन्नाटा पसरा रहता था लेकिन आज आलम यह है यह गुफा गुलजार हो गई है और यहां आने वाले इतने उतावले हैं कि इसकी प्री बुकिंग 78 पर पहुंच गई है।
 
2018 में पहली बार खोली गई थी गुफा : बाबा केदारनाथ की छत्र छाया में रुद्र गुफा आम लोगों के लिए 2018 में पहली बार खोली गई थी और तब से पहली बार सितंबर के लिए 19 और अक्टूबर के लिए 10 पर्यटकों ने पहले से बुकिंग कराई है।
 
खुद को रोक नहीं पाए मोदी : इस साल मई में आम चुनाव के अंतिम दिनों के दौरान मोदी ने उत्तराखंड में केदारनाथ धाम से महज 1 किलोमीटर दूर रुद्र गुफा में एक दिन ध्यान लगाकर बिताया था। इस गुफा का प्रबंधन गढ़वाल मंडल विकास निगम के जिम्मे है।
मोदी भारत में पर्यटन के ब्रांड एंबैसडर : पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में पर्यटन के ब्रांड एंबैसडर हैं। उनकी उपस्थिति अतुलनीय है और वह जहां कहीं जाते हैं, लोगों का ध्यान खींचते हैं। वह हमारे सबसे बड़े ब्रांड एंबैसडर हैं।’’ 
 
ALSO READ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारनाथ में ध्यानस्थ हुए
 
पहली बार प्री-बुकिंग हुई : पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस साल जिस रुद्र गुफा में वह गए थे, वहं अब पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटने लगी है। यह देश के पर्यटन के लिए बहुत बड़ी बात है। मुझे बताया गया कि रुद्र गुफा में पहली बार प्री-बुकिंग हुई। 
 
मोदी की यात्रा के तत्काल बाद गुफा के लिए मई में 4, जून में 28, जुलाई में 10, अगस्त में 8, सितंबर में 19 और अक्टूबर में 10 बुकिंग हुई। निगम के एक अधिकारी ने कहा कि हमें सितंबर और अक्टूबर दिवाली तक और बुकिंग मिलने का यकीन है, जब भयंकर सर्दी पड़ने लगती है। उसके बाद हम मई 2020 के लिए बुकिंग करेंगे। 
 
ALSO READ: क्या नरेंद्र मोदी का केदारनाथ दौरा 'सरोगेट कैंपेनिंग' था?
 
जानिए कितना है किराया 1 दिन का : इस गुफा को रात्रि के लिए 1500 रुपए में और दिन में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक के लिए 999 रुपए में बुक कराया जा सकता है।अधिकारी ने कहा कि चूंकि यह गुफा सुदूर क्षेत्र में है और ध्यान लगाने के लिए है इसलिए एक बार में केवल एक व्यक्ति को यहां जाने की अनुमति होती है। वैसे यह गुफा नितांत एकांत स्थान है लेकिन उसमें एक फोन लगाया गया है, जिसे आपात स्थिति में आंगुतक इस्तेमाल कर सकता है।
 
केदारनाथ रूद्र गुफा की यह हैं सुविधाएं : केदारनाथ रूद्र गुफा में आगंतुकों के लिए बिजली पानी की व्यवस्था है और इसके भीतर बाथरूम और हीटर भी है। यहां पर्यटक को सुबह की चाय, नाश्ता, लंच, शाम की चाय और डिनर परोसा जाता है। सुविधा के अनुसार इन सेवाओं के समय में फेरबदल किया जा सकता है। गुफा में एक घंटी भी लगी है, जिसे बजाकर सहायक को बुलाया जा सकता है। गुफा में आगंतुक के लिए 24 घंटे सहायक की व्यवस्था की गई है। 
ALSO READ: मोदी की रेड कारपेट केदारनाथ यात्रा, सोशल मीडिया में उड़ रही है खिल्ली

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

मुंबई में 'रामायण' के सेट पर लगी आग, शूटिंग रोकी गई

PM सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, 8.76 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

Pakistan की सड़कों पर क्यों शुरू हुआ संग्राम, मुनीर-शरीफ फिर परेशान, इमरान की रिहाई को लेकर क्या है PTI का प्लान

अगला लेख