sawan somwar

KBC viral boy: अमिताभ के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाया KBC का बदतमीज बच्चा, शून्य धनराशि पर हुआ आउट, क्या आप जानते हैं जवाब

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 (18:24 IST)
KBC kid controversy: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) हमेशा से ज्ञान और मनोरंजक पलों का संगम रहा है। जहां एक ओर कंटेस्टेंट्स के ज्ञान की परीक्षा होती है, वहीं होस्ट और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का अंदाज शो को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है। लेकिन हाल ही में प्रसारित हुए एक एपिसोड ने सवालों से ज़्यादा एक कंटेस्टेंट के 'अति आत्मविश्वास' को लेकर सुर्खियां बटोरीं। उनके इस 'बदतमीजी' भरे लहजे को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने 'घमंड' और 'ओवर कॉन्फिडेंस' बताया।  

Hot Seat पर बैठते ही अमिताभ जी से की बदतमीजी: गुजरात के गांधीनगर से आए इशित भट्ट नाम के एक जूनियर कंटेस्टेंट ने हॉट सीट पर आते ही अपने बर्ताव से दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा। पांचवीं कक्षा के छात्र इशित ने गेम शुरू होते ही अमिताभ बच्चन को 'नियम' समझाने से मना कर दिया और कहा कि उन्हें सब पता है। इतना ही नहीं, शुरुआती सवालों के जवाब भी उन्होंने ऑप्शन आने से पहले ही दे दिए और बिग बी से बार-बार 'लॉक' करने को कहते रहे। तीसरे सवाल, "खेल की शुरुआत में, शतरंज के बोर्ड पर कितने राजा होते हैं?" का जवाब उन्होंने झट से 'दो' दिया, मानों यह कोई पूछने वाला सवाल ही न हो।

किस सवाल से End हुआ इशित का KBC सफर: यह आत्मविश्वास तब भारी पड़ा जब अमिताभ बच्चन ने उनसे पांचवां सवाल पूछा, जो था: "वाल्मीकि रामायण के प्रथम कांड का नाम क्या है?" इस बार इशित का कॉन्फिडेंस डगमगा गया और उन्होंने पहली बार विकल्पों की मांग की। बिग बी ने ऑप्शन दिए: अ) अयोध्या कांड ब) बालकांड स) अरण्यकांड द) किष्किंधा कांड। 

इशित ने जल्दबाजी में अयोध्या कांड को लॉक करने को कहा, यहां तक कि बिग बी के पूछने पर भी उन्होंने 'एक क्या चार लॉक लगा दो, लेकिन लॉक करो' जैसे अंदाज में जवाब दिया। लेकिन यह अति-उत्साह उन्हें ले डूबा।

क्या था सही जवाब: वाल्मीकि रामायण में कुल सात कांड हैं, जिनमें बालकांड सबसे पहला है। यह कांड भगवान राम और उनके भाइयों के जन्म, बाल लीलाओं, ऋषि विश्वामित्र के साथ वन गमन, राक्षसों का वध और सीता जी के साथ विवाह तक की घटनाओं का वर्णन करता है। अयोध्या कांड दूसरा अध्याय है, जिसमें राम के राज्याभिषेक की तैयारी, कैकेयी का वरदान मांगना और राम, सीता, लक्ष्मण का वन गमन शामिल है।

इस आसान से मगर महत्वपूर्ण सवाल का गलत जवाब देने के कारण इशित भट्ट शून्य धनराशि पर आउट हो गए। अमिताभ बच्चन ने भी अंत में इशित को विनम्रता से समझाया कि कैसे 'ओवर कॉन्फिडेंस' कभी-कभी गलतियां करवा देता है।
 
यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जहां यूजर्स ने इशित के व्यवहार पर नाराजगी जताई, लेकिन साथ ही कई लोगों ने इसे बच्चों की स्वाभाविक उत्तेजना भी करार दिया। हालांकि, यह एपिसोड एक महत्वपूर्ण सबक सिखा गया कि ज्ञान के साथ-साथ बड़ों के प्रति सम्मान और विनम्रता भी सफलता के लिए उतनी ही आवश्यक है।
ALSO READ: Premanand ji maharaj news: प्रेमानंद जी महाराज की हालत पर आश्रम से आया बड़ा अपडेट, भक्त कर रहे संत की सेहत के लिए प्रार्थना

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

अगला लेख