सम्बंधित जानकारी
- Premanand ji maharaj news: प्रेमानंद जी महाराज की हालत पर आश्रम से आया बड़ा अपडेट, भक्त कर रहे संत की सेहत के लिए प्रार्थना
- Weather Update : दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई, मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा सीकर
- LIVE: चंडीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, दिवंगत IPS पूरन कुमार के परिजनों से मिले
- तालिबानी मंत्री के स्वागत पर भड़के जावेद अख्तर, क्यों कहा शर्म से झुका सिर?
- डोनाल्ड ट्रंप से क्यों मिलना नहीं चाहते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी?
राहुल गांधी ने पूरन कुमार के परिवार का दर्द बांटा, कहा तमाशा बंद करें हरियाणा सरकार
Rahul Gandhi in Chandigarh : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में दिवंगत IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात कर, उनका दर्द बांटा। मुलाकात के बाद उन्होंने हरियाणा सीएम से कहा कि तमाशा बंद कीजिए और अंतिम संस्कार होने दीजिए। उन्होंने दोषी अफसरों पर कार्रवाई की भी मांग की।
राहुल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने वाई पूरन कुमार जी के परिवार से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का वादा किया है, लेकिन वो वादा पूरा नहीं हो रहा है। इस कारण परिवार के साथ ही पूरन जी की बेटियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार जी के साथ कई साल से संस्थागत भेदभाव किया जा रहा था। वाई पूरन कुमार जी का करियर ख़त्म करने और उन्हें अपमानित करने के लिए कई अफसर काम कर रहे थे। ये सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है। ऐसी घटनाओं से देश के करोड़ों दलित भाई-बहनों को गलत संदेश जा रहा है कि आप कितने भी सफल हों-सक्षम हों, लेकिन अगर आप दलित हैं तो आपको दबाया, कुचला और फेंका जा सकता है। हमें ये स्वीकार नहीं है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने वाई पूरन कुमार जी के परिवार से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का वादा किया है, लेकिन वो वादा पूरा नहीं हो रहा है।
— Congress (@INCIndia) October 14, 2025
इस कारण परिवार के साथ ही पूरन जी की बेटियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार जी के साथ कई साल से संस्थागत भेदभाव किया जा… pic.twitter.com/GdojRFodAO
राहुल ने कहा कि नेता विपक्ष के नाते मेरा देश के प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को सीधा संदेश है कि आपने पूरन कुमार जी की दोनों बेटियों से जो वादा किया है, उसे पूरा कीजिए। इनके पिता का अंतिम संस्कार होने दीजिए और ये तमाशा बंद कीजिए। आप दोषी अफसरों पर कार्रवाई कीजिए और इस परिवार पर डाले जा रहे दबाव को हटाइए।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चंडीगढ़ में IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात कर, उनका दर्द बांटा। ऐसी घटनाएं देश और समाज पर कलंक हैं और इस बात का सबूत हैं कि आज वंचित वर्ग उम्मीद खोता जा रहा है। BJP-RSS की नफरत भरी और मनुवादी सोच ने समाज में ऐसा जहर घोल दिया है, जहां इंसानियत दम तोड़ रही है।
गौरतलब है कि राहुल के दौरे से पहले हरियाणा सरकार ने राज्य के डीजीपी को लंबी छुट्टी पर भेज दिया। IPS ओम प्रकाश सिंह को DGP हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।हरियाणा के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार जी ने बीते दिनों जातिगत उत्पीड़न के चलते आत्महत्या कर ली थी।
— Congress (@INCIndia) October 14, 2025
आज नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने चंडीगढ़ में वाई पूरन कुमार जी के परिवार से मुलाकात कर, उनका दर्द बांटा।
ऐसी घटनाएं देश और समाज पर कलंक हैं और इस बात का सबूत हैं कि आज वंचित… pic.twitter.com/rVSQ3eTqHe
edited by : Nrapendra Gupta
