Daily Horoscope
✕

कश्मीर में आतंकियों ने बैंक भी लूटा, सेना पर भी हमले

Updated: सोमवार, 28 मई 2018 (20:24 IST)
जम्मू। कश्मीर में आतंकियों ने एक बैंक को लूट लिया है। नकदी के साथ ही वे राइफलें भी ले भागे। उन्होंने सेना पर दो स्थानों पर हमले भी किए जिसमें दो की मौत हो गई तथा चार जख्मी हो गए।
 
अनंतनाग जिले में आतंकियों ने बैंक और हथियार लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आतंकियों ने अनंतनाग के बिजबेहड़ा इलाके में जम्मू कश्मीर बैंक की एक शाखा में फायरिंग हमला करते हुए करीब 1 लाख 72 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस दौरान आतंकियों ने बैंक के गार्ड से एक 12 बोर की राइफल भी लूटी है। 
 
बताया जा रहा है कि अज्ञात आतंकियों ने सोमवार दोपहर अनंतनाग के श्रीगुफवारा इलाके में स्थित बैंक की शाखा पर हमला किया। हमले के दौरान नकाबपोश आतंकियों ने बैंक के कर्मचारियों को बंदूक के बल पर बंधक बनाते हुए रुपए लूट लिए और फिर सुरक्षा में तैनात गार्ड से 12 बोर की राइफल लूटकर मौके से फरार हो गए।
 
इस वारदात के बाद बैंक के कर्मचारियों ने अनंतनाग पुलिस के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। बैंक में हथियार और कैश लूट की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने यहां सेना और केरिपुब के अधिकारियों के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बता दें कि अनंतनाग के जिस बिजबेहड़ा इलाके में यह आतंकी वारदात हुई है, वह मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का गृह क्षेत्र है। दक्षिण कश्मीर का एक संवेदनशील इलाका कहे जाने वाले बिजबेहड़ा में इससे पहले भी कई आतंकी वारदातें हो चुकी हैं। 
 
आईईडी धमाके में 4 जवान जख्मी : दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सोमवार को आतंकियों ने एक आईईडी धमाके में सेना का एक कैस्पर वाहन क्षतिग्रस्त होने के अलावा उसमें सवार 4 सैन्यकर्मी जख्मी हो गए। घायलों में एक सैन्याधिकारी भी शामिल है। तीनों घायलों को उपचार के लिए श्रीनगर स्थित 92बेस अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
 
यह धमाका शोपियां के सुगन गांव में वॉटर प्वायंट के पास आज सुबह हुआ है। शोपियां से मिली जानकारी के अनुसार, सेना के जवानों का एक दल सोमवार सुबह नियमित गश्त पर अपने कैस्पर वाहन में सवार होकर सुगन से गुजर रहा था। जैसे ही यह वाहन वॉटर प्वायंट के पास पहुंचा, तो आतंकियों ने वहां पहले से सड़क पर छिपाकर रखी आईईडी में रिमोट से धमाका कर दिया। कैस्पर वाहन धमाके की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया और उसमे सवार 4 सैन्यकर्मी जिनमें एक अधिकारी शामिल है, गंभीर रुप से जख्मी हो गए।
 
आईईडी विस्फोट की सूचना मिलते ही निकटवर्ती सैन्य शीविर और पुलिस थाने से अन्य सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसी समय पूरे इलाके को घेरते हुए क्षतिग्रस्त कैस्पर में जख्मी पड़े सैन्यकर्मियों को बाहर निकाला और उपचार के लिए श्रीनगर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा। इसके साथ ही उन्होंने आईईडी धमाके में लिप्त आतंकियों को पकड़ने के लिए एक अभियान छेड़ दिया।
 
सेना कैंप पर हमले में दो मरे : रविवार शाम को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा में आतंकवादियों ने सेना के 50 राष्ट्रीय राइफल्स शिविर पर हमला किया जब एक नागरिक और एक सैनिक की मौत हो गई।
 
पुलिस ने बताया कि सूमो चालक बिलाल अहमद गानिया क्रॉसफायर में गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में अस्पताल में घायल हो गए। जब आतंकवादियों ने शिविर में गोलीबारी की तो सैनिकों जवाबी कार्रवाई की। एसएसपी पुलवामा मोहम्मद असलम चौधरी ने कहा कि मुठभेड़ में एक जवान भी मर गया। सूत्रों ने बताया कि बाद में आतंकवादी मुठभेड़ स्थल से बच निकले।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख