dharma sangrah
✕

कश्मीर में आतंक पर 'कमरतोड़' कार्रवाई, 72 घंटों में 9 ढेर

Updated: शनिवार, 4 अगस्त 2018 (17:31 IST)
जम्मू। कश्मीर वादी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ मुहिम को तेज किया तो उन्होंने 72 घंटों में 9 आतंकियों ढेर कर दिया। एक नागरिक भी मारा गया है। शनिवार तड़के 4 आतंकियों को ढेर किया गया तो शुक्रवार को 3 मारे गए थे। परसों भी दो को मार गिराया था। मारे गए अधिकतर आतंकी स्थानीय हैं।
 
ताजा मुठभेड़ में शोपियां के किलूरा इलाके में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के पांच आतंकियों को मार गिराया है। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार देर रात यह मुठभेड़ शुरू हुई थी, जो शनिवार सुबह तक चली है। इलाके में अभी और आतंकियों के छुपे होने की खबर है। इस मुठभेड़ में एक नागरिक की भी मौत हो गई है।
 
शोपियां में सुरक्षाबलों पर पथराव : मुठभेड़ के बाद शोपियां के किलूरा में पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर जमकर पत्थरबाजी की और पुलिस वैन पर पेट्रोल बम फेंके। इस दौरान सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में करीब 20 पत्थरबाज घायल हो गए।  पत्थरबाजी उसी इलाके में हो रही है, जहां सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया है।
 
गुड फॉर पीस : आतंकियों के मारे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने सेना के काम की सराहना करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा, शोपियां के किलूरा में मुठभेड़ स्थल पर चार और आतंकवादियों के शव मिले हैं, जिसके बाद कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। गुड जॉब ब्वॉयज, गुड फॉर पीस।
 
डीजीपी ने बताया कि हमारे पास जानकारी थी कि आतंकियों का एक समूह शोपियां के किलूरा गांव में है। जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। मुठभेड़ में एक आतंकी कल रात (शुक्रवार) मारा गया था। आज (शनिवार) फायरिंग दोबारा शुरू की गई और 4 आतंकवादियों के शव और बरामद हुए। अब ऑपरेशन खत्म हो गया है।
 
बता दें कि शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां और उत्तरी कश्मीर के सोपोर में दो भीषण मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया था। पिछले तीन दिनों में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच तीन मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें 9 आतंकी ढेर हुए हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख