• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. karnataka mental illness in country percentage survey
Written By

कर्नाटका के 8 % लोग दिमागी बीमार हैं : सर्वे

karnataka
देश के उन्नत और आर्थिक रूप से सशक्त राज्यों में शामिल कर्नाटक में लोगों के दिमागी स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। 2016 में हुए नेशनल मेंटल हेल्थ सर्वे (एनएमएचएस) के मुताबिक 8 प्रतिशत लोग कर्नाटक में दिमागी समस्या से जूझ रहे हैं जिन्हें इस समस्या के समाधान की आवश्यकता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में दी गई खबर के अनुसार, भारत में करीब 150 मिलियन भारतीय किसी प्रकार की दिमागी समस्या से ग्रस्त हैं।बैंगलोर स्थिति नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ और न्योरो साइंसेंस द्वारा कराए गए नेशनल मेंटल हेल्थ सर्वे (एनएमएचएस) ये नतीजे सामने आए हैं। 
 
इस सर्वे में 40,000 युवा और 1,200 किशोरों को देश के विभिन्न राज्यों से चुना गया। छत्तीसगढ, वेस्ट बेंगाल, मणिपुर और असम में दिमागी समस्या सबसे अधिक है। दिमागी समस्याओं में डिप्रेशन, चिंता से संबंधित डिसॉर्डर, सब्सटेंस-यूज़ डिसॉर्डर (ड्रग्स से संबंधित) और स्ट्रेस से संबंधित डिसॉर्डर शामिल हैं।  
 
ये भी पढ़ें
अखिलेश के मंत्री पवन पांडे भी सपा से बर्खास्त