Hanuman Chalisa
✕

बिहार में जन्‍म, UK में सांसद, कौन हैं कनिष्क नारायण, क्‍या है भारत के पहले राष्‍ट्रपति से कनेक्‍शन?

Updated: शनिवार, 6 जुलाई 2024 (13:23 IST)
Photo: X account
कनिष्‍क नारायण का जन्‍म बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ है। अब वे यूके में सांसद बने हैं। आखिर कौन हैं कनिष्‍क नारायण और क्‍या है उनका भारत से कनेक्‍शन। जानते हैं यूके में सांसद बने इस भारतीय के बारे में।

बता दें कि ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज हासिल की है। इस जीत के साथ ही लेबर पार्टी ने कंजर्वेटिव पार्टी को 14 साल बाद सत्ता से बाहर कर दिया है। इस चुनाव में ऋषि सुनक की करारी हार हुई है। इस चुनाव में कनिष्क नारायण की जमकर चर्चा हो रही है। बता दें कि कनिष्‍क का भारत के पहले राष्‍ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद से भी रिश्‍ता है।

कौन हैं कनिष्‍क नारायण : कनिष्क नारायण वेल्स से चुनाव जीत कर सांसद बने हैं। कनिष्क एक अल्पसंख्यक जातीय पृष्ठभूमि से आते हैं। वो वेल्स से अल्पसंख्यक जातीय पृष्ठभूमि के तौर पर चुनाव जीतने वाले पहले सांसद हैं। कनिष्क नारायण का जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ था।

पहले एडवाइजिंग मिनिस्‍ट्री में थे : राजनीति में आने से पहले नारायण गर्वमेंट एडवाइजिंग मंत्रालय में कार्यरत थे। वो यहां रहते हुए पब्लिक पॉलिसी पर काम करते थे। कनिष्‍क नारायण ने इसके अलावा यूरोप और अमेरिका में भी कई नौकरियां की हैं। कोरोना के समय जब लॉकडाउन लगा तो उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक कैंपेन भी चलाया था। जिसमें उन्होंने ब्रिटिश सरकार की मदद की थी।

पूर्व प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार : कनिष्क नारायण ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहाकार के तौर पर भी काम किया है। कनिष्क ने ऑक्सफोर्ड और स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय से फिलॉसफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स के अलावा बिजनेस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। वो सिविल सेवा में भी रह चुके हैं।

क्‍या है पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद से रिश्‍ता : कनिष्क नारायण के पिता का नाम संतोष कुमार और मां का नाम चेतना सिन्‍हा हैं। बता दें कि कनिष्‍क नारायण का भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद से भी रिश्‍ता है। दरअसल, डॉ राजेंद्र प्रसाद कनिष्क नारायण की दादी के दादाजी थे। हालांकि, कनिष्क नारायण की बहन ने बताया कि वो कभी डॉ राजेंद्र प्रसाद से नहीं मिले थे।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख