शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kamal Nath may be working president of Congress
Written By Author विकास सिंह
Last Modified: गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (14:30 IST)

कमलनाथ हो सकते है कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष,सोनिया गांधी से की मुलाकात

कमलनाथ हो सकते है कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष,सोनिया गांधी से की मुलाकात - Kamal Nath may be working president of Congress
संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। आज दिल्ली में कमलनाथ की पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बदलाव की अटकलें और तेज हो गई है। 10 जनपथ पर कमलनाथ की सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रही। 
 
मुलाकात के बाद बाहर निकले कमलनाथ ने इसे सामान्य मुलाकात बताया। पिछले दिनों चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ राहुल गांधी से मुलाकात के पीछे भी कमलनाथ की भूमिका अहम मानी जा रही है। गौरतलब है कि कमलनाथ कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति का अहम चेहरा रहे है। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी हाईकमान ने उन्हें मध्यप्रदेश की कमान सौंप कर भोपाल भेजा था और कमलनाथ पार्टी के भरोसे पर खरा उतरते हुए प्रदेश में कांग्रेस के 15 साल के सत्ता के वनवास को भी खत्म कर दिया था।
 
कांग्रेस पार्टी के अंदर कमलनाथ की पहचान संकटमोचक के रुप में होती है और उनकी गिनती गांधी परिवार के करीबियों में सबसे पहले होती है। इसके साथ कमलनाथ पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के काफी विश्वस्त माने जाते है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सत्ता से बेदखल होने के बाद काफी लंबे समय कमलनाथ के एक बार फिर दिल्ली लौटकर राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने की चर्चा चल रही थी जिस पर अब मोहर लगती दिख रही है।