dharma sangrah
✕

सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाले जज का तबादला

Updated: शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (09:45 IST)
जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार देर रात 87 जिला जजों का तबादला कर दिया गया। इनमें जोधपुर के वह जज भी शामिल हैं, जिन्होंने सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई की थी।

सलमान ने जमानत के लिए सेशन कोर्ट में अपील की है, जिस पर शनिवार को फैसला आना है। जजों का तबादला हो जाने से उनकी याचिका पर आने वाले फैसले को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है।
 
उल्लेखनीय है कि जोधपुर कोर्ट ने गुरुवार को सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की कैद और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस मामले में अदालत ने अन्य दोषियों को बरी कर दिया था। इसके बाद सलमान को जोधपुर की सेंट्रल जेल भेज दिया गया। 
 
अपनी सजा के खिलाफ सलमान ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। इस पर जज रबिंद्र कुमार जोशी सुनवाई कर रहे थे, लेकिन अब उनका भी तबादला हो गया है। अब चंद्र कुमार सोंगरा सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करेंगे। इस मामले में आज फैसला सुनाया जाना है। .

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख