• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. jp nadda appointed leader of house in rajya sabha
Last Modified: गुरुवार, 27 जून 2024 (14:28 IST)

जे पी नड्डा बने राज्यसभा में सदन के नेता

JP Nadda
JP Nadda news : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को गुरुवार को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया। सभापति जगदीप धनखड़ ने उच्च सदन में इसकी घोषणा की। ALSO READ: अभिभाषण में पेपर लीक, आपातकाल और संविधान पर क्या बोलीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू?
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के बाद जब उच्च सदन की बैठक प्रारंभ हुई तो सभापति धनखड़ ने नड्डा को उच्च सदन का नेता घोषित किया।
 
नड्डा इसी वर्ष गुजरात से निर्वाचित होकर उच्च सदन में पहुंचे हैं और उनका कार्यकाल 2030 तक है। नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रासायनिक एवं उर्वरक मंत्री भी हैं।
 
इससे पहले भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता थे। गोयल के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण उच्च सदन के नेता का पद रिक्त हो गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
ये भी पढ़ें
राष्ट्रपति का अभिभाषण: सरकार दंड की जगह न्याय को प्राथमिकता दे रही, CAA के तहत नागरिकता मिलना प्रारंभ