dharma sangrah

जेएनयू में 'लव जिहाद' पर फिल्म, पुलिस ने दर्ज किया केस

Updated: सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (08:34 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में शुक्रवार की रात को ‘लव जिहाद’ के विवादास्पद मुद्दे पर एक फिल्म दिखाए जाने को लेकर कथित रूप से हुई हिंसा के सिलसिले में तीन मामले दर्ज किए हैं।
 
पुलिस को इस मामले में 13 शिकायतें मिली थीं। उसने इन शिकायतों का विश्लेषण करने के बाद मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहित कुमार पांडेय ने कुछ विद्यार्थियों के विरुद्ध दुर्व्यवहार की शिकायत की था जिसके आधार एक मामला दर्ज किया गया। 
 
उधर, विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड योगेश कुमार की शिकायत पर मोहित कुमार पांडेय के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पांडेय ने कथित रूप से योगेश कुमार के पैर पर कार चढ़ा दी थी जिससे उसके पैर में जख्म हो गया। 
 
तीसरा मामला एक छात्रा की शिकायत पर दर्ज किया गया। उसने चोट पहुंचाने तथा शब्दों एवं हावभाव से शील भंग करने का आरोप लगाया है।
 
ग्लोबल इंडियन फाउंडेशन और जेएनयू के विवेकानंद विचार मंच ने शुक्रवार को ‘इन द नेम ऑफ लव- मेलानचोली ऑफ गॉड्स ऑन कंट्री’ का प्रदर्शन रखा था। विश्वविद्यालय छात्र संघ और जेंडर सेंसिटाईजेशन कमेटी एगेंस्ट सेक्सुअल हैरासमेंट ने घृणा फैलाने का आरोप लगाते हुए इस फिल्म को दिखाए जाने के दौरान व्यवधान पैदा किया था। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

अगला लेख