suvichar

रिमझिम बारिश से सुहावना हुआ दिल्ली का मौसम

Updated: सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (08:29 IST)
नई दिल्ली। कई दिनों से उमस पैदा करने वाली गर्मी के बाद रविवार रात में दिल्ली के कई इलाकों में रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। कल रात और आज सुबह ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी। अब शुक्रवार तक इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है।
 
मौसम विभाग के अधिकारियों ने इसका श्रेय अनुकूल स्थानीय स्थिति को दिया है। उनका कहना है कि इस तरह की बारिश होना सीजन के इस समय के लिए सामान्य बात है। 
 
कल काफी गर्मी थी लेकिन शाम में तेज हवा और बारिश के बाद मौसम ने लोगों को रात की नींद सुकून से सोने दी। दिन के समय सफदरजंग में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान था जबकि पालम में रविवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया था। 
 
क्षेत्रीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार तक इस तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश भी होगी। उन्होंने बताया, 'अगले कुछ दिनों तक हम बादल भरा आसमान देख सकेंगे। तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। ये स्थानीय स्थिति के कारण संभव हुआ है। अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।'
 
रविवार को राजधानी के सभी स्टेशनों पर 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। पालम में सबसे ज्यादा 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान था। आयानगर, रिज और लोधी पर क्रमश: 41.2, 40 और 40 डिग्री सेल्सियस तापमान था। 
 
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी बारिश होने या तेज हवा चलने की उम्मीद है। राजधानी के कई हिस्सों में धूल भरी हवा भी चलेगी। 
 
राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में रात करीब साढ़े आठ बजे बारिश हुई और गरज के साथ बौछार पड़ी। इससे तापमान में गिरावट देखी गई और मौसम सुहावना हो गया। 
 
मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 40.4 सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 
 
मौसम विभाग ने कल दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने और बारिश या गरज के साथ बौछार या धूल भरी आंधी चलने का अनुमान व्यक्त किया है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख