sundarkand
✕

विधायक जिग्नेश मेवाणी को एनकाउंटर का डर...

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (15:10 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध और कांग्रेस के समर्थन से विधायक बने दलित चेहरे जिग्नेश मेवाणी को अब एनकाउंटर का डर सता रहा है। इस बात की आशंका उन्होंने ट्‍विटर पर भी जाहिर की है। 
 
बनासकांठा के वडगांव से निर्दलीय विधायक यह आशंका एक वाट्‍सएप ग्रुप की चैट वायरल होने के बाद व्यक्त की है। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। 
 
इस वाट्सएप ग्रुप का नाम एडीआर पुलिस एंड मीडिया है, जिससे मीडिया और पुलिस के लोग जुड़े हुए हैं। वाट्‍सएप पर वायरल हुए वीडियो में पुलिसवालों का ग्रुप एक शख्स की पिटाई कर रहा है, जबकि दूसरा वीडियो उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का है जिसमें वह यूपी पुलिस द्वारा किए जा रहे एनकाउंटर के सवालों का जवाब दे रहे हैं।
 
वीडियो के सामने आने के बाद अहमदाबाद ग्रामीण के उपपुलिस अधीक्षक का मैसेज आता है, जिसमें वह कहते हैं कि जो लोग पुलिस के बाप बनना चाहते हैं, उसे लखोटा कहते हैं। पुलिस का वीडियो बनाते हैं उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि उन जैसे लोगों के साथ पुलिस इसी तरह पेश आएगी। उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस मैसेज को अहमदाबाद के पुलिस अधीक्षक ने भी थम्सअप इमोजी दिया था।
 
इस पर सफाई देते हुए सफाई देते हुए उन्होंने कहा- मैंने केवल इस मैसेज को कॉपी पेस्ट करके दूसरे ग्रुप में फॉरवर्ड किया है। इसकी गलत तरीके से व्याख्या की जा रही है। इस वायरल वाट्सएप बातचीत पर जिग्नेश मेवानी ने ट्वीट कर लिखा- जिग्नेश मेवानी का एनकाउंटर? 
 
जिग्नेश ने ट्‍वीट कर कहा है कि मैं एक वेब पोर्टल की लिंक दे रहा हूं जिसने वाट्सएप बातचीत का खुलासा किया है, जिसमें दो पुलिस अधिकारी इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि कैसे मुझे एनकाउंटर में मारा जा सकता है। क्या आप इस पर विश्वास करेंगे? उन्होंने आगे कहा कि यह एक गंभीर मसला है। मैं इसकी शिकायत डीजीपी, गृह मंत्रालय और गृह सचिव से करूंगा। 
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में गुजरात विधानसभा के सत्र में जिग्नेश मेवाणी ने अध्यक्ष के आसन तक पहुंचकर काफी आक्रामकता दिखाई थी। बाद में अध्यक्ष ने उन्हें तीन बार समझाया था और कहा था कि अब उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख