ramcharitmanas
✕

SBI ने मेरे 147 रु. काटे, क्या आपके भी...

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (18:36 IST)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाताधारक शनिवार को इसलिए सकते में आ गए क्योंकि उनके खाते से 147 रुपए से लेकर 500 रुपए कट गए। 
 
चूंकि चौथा शनिवार होने के कारण बैंक की छुट्‍टी भी है, इसलिए ज्यादातर लोग यह राशि कटने की असली वजह भी नहीं जान पाए। वहीं कुछ लोगों को राशि कटने के मैसेज के साथ यह भी लिखा आ गया कि यह राशि डेबिट कार्ड की वार्षिक फीस के रूप में काटी गई है। 
 
...और अफवाह भी : खाताधारकों के पास इस तरह के मैसेज के बाद अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हो गया कि एसबीआई ने चुपके से लोगों के खाते से 147 रुपए काट लिए हैं। कहीं वसूली तो शुरू नहीं हो गई।

दरअसल, इस राशि को पीएनबी घोटाले से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। साथ लोगों में यह संदेश देने की कोशिश भी की जा रही है कि नीरव मोदी घोटाले की रकम की वसूली आम आदमी से सरकार ने शुरू कर दी है। 
हकीकत तो यह है : एसबीआई के एक कर्मचारी ने बताया कि बैंक ने यह राशि डेबिट कार्ड के वार्षिक शुल्क के रूप में काटी है। यह राशि 147 रुपए से लेकर 500 रुपए है। गौरतलब है कि बैंक क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल, युवा, गोल्ड, प्लेटिनम, प्लेटिनम बिजनेस कार्ड अपने उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाती है, जिनका शुल्क भी अलग-अलग है।
 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

अगला लेख