Hanuman Chalisa

बिहार के बाहर न‍ीतीश की पार्टी को बड़ा झटका, जदयू नेता का मोदी पर पलटवार

रविवार, 4 सितम्बर 2022 (09:39 IST)
पटना। मणिपुर के 5 जदयू विधायकों के भाजपा में शामिल होने से बिहार के बाहर जदयू को बड़ा झटका लगा है। जदयू के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन सिंह) और वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के बीच जुबानी जंग चल रही है। ललन सिंह ने सुशील मोदी से सवाल किया कि जब अरुणाचल प्रदेश के 6 विधायकों को तोड़कर भाजपा ने 2020 में अपनी पार्टी में मिलाया था, तब क्या जद (यू) भाजपा से अलग था?
 
ललन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि लगता है आप कुछ पाने के लिए ज़्यादा ही व्याकुल हैं। अरुणाचल प्रदेश के 6 विधायकों को तोड़कर भाजपा ने 2020 में अपनी पार्टी में मिलाया था, तब क्या जद (यू.) भाजपा से अलग था ?
 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मणिपुर के सभी विधायक 10 अगस्त को पटना आए और मुख्यमंत्री जी के फैसले की सराहना करते हुए एकजुटता भी दिखाई। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ? स्पष्ट है कि धन-बल का खेल हुआ है.....! हमलोगों की शुभकामनाएं आपके साथ है... जल्दी से आपको कुछ मिल जाए।
 
 
मोदी ने कहा कि जदयू पैसे लेकर दल-बदल कराने का अनर्गल आरोप लगा रहा है, जबकि सच यह है कि नीतीश कुमार की नीति और नीयत के विरुद्ध उनकी पार्टी में भारी विरोध पनप रहा है। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से पूर्व 2 राज्यों में बड़ा झटका लगना नेतृत्व के अहंकार पर सीधा प्रहार है।
 
 

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

LIVE: मानसून का रौद्र रूप : कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, जलभराव और भूस्खलन से हाहाकार

बारुईपुर रेप-मर्डर केस: नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, भागने की कोशिश में मारा गया

तेल टैंकरों पर हमलों से ट्रंप भड़का, अमेरिका ने ईरान पर बरसाए बम, तेल निर्यात से जुड़ा लाइसेंस भी रद्द

FBI का लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, कई देशों में 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

महिलाओं का यौन शोषण यूरोप-अमेरिका में बना नया शौक

अगला लेख