Hanuman Chalisa

आतंकी हमले में घायल गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया

रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (20:55 IST)
जम्मू। सुंजवां सैन्य कैंप के आवासीय परिसर में हथियारों से लैस आतंकवादियों के हमले में घायल हुयी एक गर्भवती महिला ने अस्पताल में आज एक बच्ची को जन्म दिया। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि राइफलमैन नजीर अहमद और उनकी गर्भवती पत्नी आतंकवादियों की गोलीबारी में घायल हो गए और उन्हें सतवारी में सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जम्मू स्थित सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया, ‘सेना के डॉक्टरों ने गोलियों से जख्मी हुयी गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए पूरी रात काम किया। महिला ने सीजेरियन सेक्शन ऑपरेशन के बाद एक बच्ची को जन्म दिया।’

उन्होंने कहा, ‘मां और बच्ची दोनों की हालत स्थिर है।’ लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने बताया कि 14 वर्षीय एक लड़के को माथे में गोलियां लगने के बाद जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि उसकी स्थिति नाजुक है। 
 
मृतकों की संख्या छह हुई, तीन आतंकवादी ढेर : सुरक्षाबलों ने अब तक जम्मू के सुंजवां सैन्य शिविर में छिपे तीन आतंकियों को मार गिराया है। जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकियों के इस हमले में सेना के पांच जवानों के शहीद होने तथा एक नागरिक के मारे जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

सेना के अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मौजूदा ऑपरेशन में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। पुलिस ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री के 36 ब्रिगेड के शिविर पर कल तड़के हमला कर दिया था। हमले में दो जेसीओ सहित सेना के पांच जवान शहीद हो गए।

प्रवक्ता ने बताया कि तीसरा आतंकी भी सेना की वर्दी में था और दो अन्य की तरह भारी हथियारों से लैस था। उन्होंने बताया कि उनके पास से एक-56 राइफल, अंडर बैरेल ग्रेनेड लांचर, गोला-बारुद और ग्रेनेड जब्त किए गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इससे पहले कहा था कि सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। एक जेसीओ और एक जवान कल शहीद हो गए थे।

प्रवक्ता ने बताया कि आवासों की छानबीन के दौरान सेना के कमांडो को एक अन्य जेसीओ, दो जवानों और एक बुजुर्ग व्यक्ति के शव मिले। हमले के शुरुआती दौर में ही कल ए छह लोग मारे गए। प्रवक्ता ने बताया कि हमले में छह महिलाओं और बच्चों सहित दस लोग जख्मी हो गए। तलाशी अभियान अब भी जारी है। अधिकारी ने बताया कि कल रात से कोई गोलीबारी नहीं हुई है। (भाषा)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

खमेनेई के बाद ईरान: कितनी बदल जाएगी मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था

'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बम गिरा देना', ट्रंप का दावा; मैं लंबे समय से ईरान की हिट लिस्ट में हूं

Top News 11 July: पीएम मोदी ने FTA को बताया मील का पत्थर, ट्रंप का ईरान पर बड़ा बयान

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख