• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu and Kashmir firing, firing, death
Written By
Last Modified: सोमवार, 16 जनवरी 2017 (23:06 IST)

2 वर्षों में भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी में 26 की मौत, 158 घायल

Jammu and Kashmir firing
जम्मू। जम्मू कश्मीर में भारत पाक सीमा पर बीते दो वर्ष में पाकिस्तानी गोलीबारी में करीब 26 लोगों की मौत हुई, जबकि 158 घायल हो गए। सरकार ने सोमवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के सदस्य अली मोहम्मद सागर के प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि इस दौरान सीमापार से गोलीबारी में 216 ढांचों को नुकसान भी पहुंचा।
 
उन्होंने कहा, पुंछ में नौ, जम्मू और सांबा जिलों में सात-सात, राजौरी में दो और कठुआ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों में 91 जम्मू, 31 पुंछ, 13 कठुआ, 12 सांबा, आठ कुपवाड़ा और तीन राजौरी के हैं।
 
उन्होंने कहा कि गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों को कुल मिलाकर 26 लाख रुपए का  मुआवजा दिया गया। घायलों के लिए और हुए नुकसान के लिए क्रमश: 6.70 लाख और 42.35 लाख रुपए की राशि बांटी गई। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जियो के ग्राहकों की संख्या सात करोड़ के पार