sundarkand
✕

इसरो में इंजीनियरों के लिए वैकेंसी, 2 लाख से ज्यादा सैलरी, इस तरह करें आवेदन

Updated: गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (12:36 IST)
अहमदाबाद। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने अहमदाबाद सेंटर में इंजीनियरों के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए 30 अप्रैल 2019 तक इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। 
 
इसरो ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिन्होंने पिछले साल 10 मार्च 2018 से 11 मई 2018 तक जारी विज्ञापन पर उन समान पदों के लिए आवेदन किया था, उन्हें इस साल फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
 
क्या है आवश्यक योग्यता : इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक की डिग्री के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स/ वीएलएसआई/ माइक्रोवेव एंड एमई/ इलेक्ट्रॉनिक्स में स्पेशलाइजेशन के साथ एमटेक/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में पीएचडी होना अनिवार्य है।
 
क्या होगी सैलरी : चयनित उम्मीदवारों को 67,700 से 2,08,700 के बीच सैलेरी मिलेगी। साथ ही HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी दिया जाएगा। यह अलाउंस उन लोगों को दिया जाएगा जो डिपार्टमेंट हाउसिंग और ट्रांसपोर्ट सुविधा का लाभ नहीं ले रहे हैं।
 
केवल ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन : आवेदन का तरीका केवल ऑनलाइन होगा, और अन्य सभी सूचना आधिकारिक SAC वेबसाइट या ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। आवेदकों को एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

अगला लेख