Hanuman Chalisa

क्या बंद हो रहा है 2000 रुपए का नोट, जानिए RBI का जवाब

मंगलवार, 20 अगस्त 2019 (15:15 IST)
नई दिल्ली। क्या भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 2000 रुपए के नोट को बंद करने जा रही है? इस तरह का सवाल सोशल मीडिया से लेकर खबरी मीडिया में भी खूब चल रहा है। इस तरह की बात सामने आने के बाद आरबीआई को भी इस बारे में ट्‍वीट करना पड़ा।

दरअसल, कहा जा रहा था कि RBI 2000 रुपए का नोट बंद करने जा रही है और अपनी योजना को मूर्त रूप देने के लिए उसने अपने सभी अधिकारियों की छुट्‍टियां भी रद्द कर दी हैं।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब 2000 का नोट बंद करने की अफवाहें सामने आई हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है। योगगुरु बाबा रामदेव ने भी नोटबंदी के बाद कहा था कि निकट भविष्य में 2000 रुपए का नोट बंद हो जाएगा।
इन अफवाहों को इसलिए भी बल मिला है क्योंकि पिछले काफी समय से देखें तो बैंकों के एटीएम में 500, 200 और 100 रुपए के नोट ही निकलते हैं। 2000 के नोट आमतौर पर दिखाई नहीं देते या फिर कभी-कभार ही एटीएम से निकलते हैं।

इस नोट के प्रचलन में आने के बाद ही जानकारों का मानना था कि यह नोट धीरे-धीरे प्रचलन से बाहर हो जाएगा क्योंकि सरकार इसे सीमित मात्रा में ही छापेगी। नोटबंदी के समय भी 2000 के नोट का विरोध इसलिए हुआ था कि बड़े नोट बंद करने की पक्षधर सरकार 1000 का नोट बंद कर 2000 का नोट प्रचलन में ला रही है। विरोधियों का तर्क था कि इससे काले धन को बढ़ावा ही मिलेगा।

क्या कहा RBI ने : इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का खंडन करते हुए कहा कि इस तरह की सूचना पूरी तरह गलत है। आरबीआई ने इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया है।

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 10 साल बाद दिया प्रमोशन, गदगद हुए कर्मचारी, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

ललिता गौतम हत्याकांड : मेरठ में न्याय की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन, पुलिस का हल्का बल प्रयोग, 5 लोग हिरासत में

अगला लेख