1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 10 key things of RBI monetary policy

RBI की मौद्रिक नीति की 10 मुख्य बातें

Reserve Bank of India
मुंबई। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बुधवार को संपन्न 3 दिवसीय तीसरी द्विमासिक समीक्षा बैठक में नीतिगत दरों में 35 आधार अंकों की कटौती की गई। समिति द्वारा लिए गए निर्णयों की मुख्य बातें इस प्रकार हैं :
  • रेपो दर 5.75 प्रतिशत से घटाकर 5.40 प्रतिशत।
  • रिवर्स रेपो दर 5.50 प्रतिशत से घटाकर 5.15 प्रतिशत।
  • बैंक दर 6.0 प्रतिशत से घटाकर 5.65 प्रतिशत।
  • मार्जिनल स्टैंडिंग फेसिलिटी (एमएसएफ) 6.0 प्रतिशत से घटाकर 5.65 प्रतिशत।
  • नकद आरक्षित अनुपात 4 प्रतिशत पर यथावत।
  • वैधानिक तरलता अनुपात (एसएलआर) 19.25 प्रतिशत।
  • चालू वित्त वर्ष के विकास अनुमान को 7 प्रतिशत से कम कर 6.9 प्रतिशत किया। 
  • चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में खुदरा महंगाई अनुमान 3.1 प्रतिशत पर यथावत, दूसरी छमाही में इसके 3.5 प्रतिशत से 3.7 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद जताई गई है।
  • अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में खुदरा महंगाई 3.36 प्रतिशत रहने का अनुमान।
  • चालू वित्त वर्ष की चौथी द्विमासिक बैठक 1, 3 और 4 अक्टूबर को।
अगला लेख
कर्ज होगा सस्‍ता, रिजर्व बैंक ने घटाई रेपो दर, लगातार चौथी बार हुई कटौती