Daily Horoscope
✕

सनसनीखेज खुलासा, भारतीय डॉक्टर कर रहा है IS आतंकियों की भर्ती...

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (12:18 IST)
दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन इस्लामिक (आईएस) के एक वीडियो ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की भी नींद उड़ा दी है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा डॉक्टर भारत का है। 
 
आईएस ने अपनी हेल्थ सर्विस के बारे में बताते हुए यह वीडियो जारी किया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद भारत की सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। वीडियो में एक संदिग्ध भारतीय डॉक्टर आईएस के लिए आतंकवादियों की भर्ती करता दिख रहा है।
 
इस संदिग्ध डॉक्टर का नाम अबू अल मुकातिल बताया जा रहा है। वीडियो में अबू दुनिया के डॉक्टरों को आईएस में शामिल होने के लिए अपील कर रहा है। इस बीच, सुरक्षा एजेंसियां वीडियो में कोडनेम को डिकोड करने में जुटी है ताकि पूरे मामले का पता लगाया जा सके।
 
इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति दक्षिण भारतीय डॉक्टर हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि वह आईएस की रिक्रूटमेंट सेल का प्रमुख है। एजेंसियों का तो यह भी मानना है कि यह डॉक्टर कई देश के युवाओं को इस्लामिक स्टेट से जोड़ चुका है। 
 
वीडियो में इस संदिग्ध भारतीय डॉक्टर ने दावा किया है कि रक्का में ऑस्ट्रेलिया, रूस और श्रीलंका जैसे देशों के डॉक्टर आईएस के हेल्थ सेंटर में काम कर रहे हैं। इस हेल्थ सेंटर में सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इस डॉक्टर का कहना है कि आतंकी संगठन के पास महिला डॉक्टर भी हैं, यहां कई देशों के डॉक्टर मिलकर काम करते हैं।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख