Hanuman Chalisa
✕

सीमा पर तनाव के बाद भी चलेगी कारवां ए अमन

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (12:06 IST)
श्रीनगर। भारतीय सीमा के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से लगातार  संघर्षविराम की घटनाओं के बावजूद श्रीनगर तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की  राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा सोमवार को फिर शुरू  हो गई। पिछले सप्ताह दीपावली के कारण इस सेवा को स्थगित कर दिया गया था।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह साप्ताहिक बस सोमवार सुबह श्रीनगर से अंतिम  भारतीय सैन्य चौकी कमान पोस्ट के लिए रवाना हुई और इसमें 13 महिलाओं और 1 बच्चे  समेत कुल 29 लोग सवार थे। यह बस उड़ी के व्यापार सुविधा केंद्र (टीआरसी) पहुंची, जहां  से इसमें और यात्री सवार होंगे। दोपहर बाद ही बस के वास्तविक यात्रियों की संख्या का  पता चलेगा।
 
पिछले 24 घंटों में पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सीमा चौकियों को निशाना बनाकर  अकारण गोलीबारी की, जो दोनों देशों के बीच 2003 के संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन  हैं। हालांकि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। सूत्रों ने बताया कि पिछले हफ्ते  बस सेवा को स्थगित किए जाने के बाद जो यात्री इससे यात्रा नहीं कर सके थे उन्हें  सोमवार को समायोजित कर दिया गया है। (वार्ता)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख