रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Is jitendra singh alwar ties shoe of rahul gandhi in bharat jodo yatra
Written By
Last Modified: गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (11:46 IST)

क्या राहुल गांधी के जूते के लैस बांध रहा था यह कांग्रेस नेता, अमित मालवीय के ट्वीट पर बवाल

rahul gandhi
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने बुधवार को कांग्रेस नेता जीतेंद्र सिंह पर राहुल गांधी के जूते के लैस बांधने का आरोप लगाया। मामले पर बवाल मच गया। जीतेंद्र सिंह ने एक वीडियो जारी कर मामले में सफाई दी है। उन्होंने भाजपा नेता को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।
 
भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी के जूते का फीता बांधने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह घुटने के बल बैठ गए। इसी परिपाटी की बात कर रहे थे खड़गे जी? कांग्रेस में पिड्डियों की कमी नहीं है।
 
इस पर कांग्रेस नेता जीतेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि BJP IT सेल ने FAKE खबर चलाई। यात्रा में चलते हुए मेरे जूते के फीते खुल गए, तभी राहुल गांधी जी की नजर पड़ी और उन्होंने मुझे फीते बांध लेने को कहा। इस छोटी सी बात को गलत तरीके से पेश कर देश को गुमराह करने के लिए अमित मालवीय को राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए।
 
इस पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत्र ने कहा कि झूठ फिर पकड़ लिया गया। लेकिन असल में तो इस प्यादे से झूठ बुलाने का काम भाजपा अध्यक्ष नड्डा और PM मोदी करा रहे हैं। तो अब माफी भी तीनों को मांगनी चाहिए। अपना ट्वीट डिलीट करो अमित मालवीय - फेक न्यूज के सरगना भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बौखलाहट में पगला गए हो क्या?
ये भी पढ़ें
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स व निफ्टी चढ़े