sundarkand
✕

खुशखबर, स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में शामिल होंगी ज्यादातर बीमारियां

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (07:35 IST)
नई दिल्ली। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने कहा कि उसने स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के दायरे से बाहर की बीमारियों की संख्या को कम करने की प्रक्रिया शुरू की है। इरडा के इस कदम को उपभोक्ताओं के अनुकूल माना जा रहा है। 
 
इरडा समय-समय पर स्वास्थ्य बीमा की मानकीकरण तथा इनमें पारदर्शिता बढ़ाने तथा समानता लाने के लिए दिशानिर्देश जारी करता रहता है। इनमें स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों में इस्तेमाल होने वाली शब्दावली के मानकीकरण के अलावा गंभीर बीमारियों के लिए नामावली तथा प्रक्रियाओं के मानकीकरण संबंधी दिशा-निर्देश शामिल होते हैं।
 
इरडा ने अपने आदेश में कहा कि स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराने वाली कंपनियों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही उनके द्वारा पेश किए जाने वाले उत्पादों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि उद्योग इस बारे में समान रुख अपनाए। उत्पाद डिजाइन में किसी बीमारी को बाहर रखने के बारे में सभी कंपनियों द्वारा समानता का रुख अपनाया जाए। 
 
इस उद्देश्य से नियामक ने दस सदस्यीय समिति बनाई है और उसे आठ सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। समिति के प्रमुख इरडा के कार्यकारी निदेशक (स्वास्थ्य) सुरेश माथुर हैं। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख