sundarkand
✕

Honda Activa-i का नया अपडेटेड मॉडल हुआ लांच, कीमत 50,010 रुपए, ये हैं नए फीचर्स

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (00:38 IST)
होंडा ने अपने लोकप्रिय एक्टिवा के नए मॉडल लांच कर दिया है। एक्टिवा 5G और एक्टिवा 125 के बाद होंडा ने अपडेटेड मॉडल Activa-i 2018 को लांच किया है। एक्टिवा का यह तीसरा वैरिएंट है। जानिए Activa-i में क्या हुए हैं नए बदलाव।
 
- Activa-i के अपडेटेड वर्जन की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 50,010 रुपए रखी गई है। Activa-i में ये हैं नए फीचर्स- 
 
-  इसके लुक्स को फ्रेशफील देने के लिए इसमें नए कलर्स के साथ नए ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इसमें 4 इन वन सीट ओपनिंग स्विच लगा है। इसमें बॉडी कलर साइड गिलास मिरर भी दिए गए हैं।
 
-  Activa-i को साइज में कॉम्पैक्ट और वजन में हल्का रखा गया है। कंपनी के मुताबिक Activa-i का वजन 103kg है। एक्टिवा आई में फ्रंट और रियर में 10 इंच के 90/100 ट्यूबलेस टायर्स लगाए गए हैं।
 
-  Activa-i में दोनों टायर्स पर 130mm ड्रम ब्रेक लगाए गए हैं।
 
-  स्कूटर में पेट्रोल फ्यूल टैंक 5.3 लीटर का दिया गया है। स्कूटर का ग्राउंड क्लियरेंस 165mm है।
 
- Activa-i सबसे आकर्षक फीचर है, वह है अंडर सीट मोबाइल चार्जर। हालांकि ग्राहक इसे ऑप्शन के रूप में चुन सकते हैं।
 
- 109.19cc का एयर कूल्ड मिल इंजन Activa-i में दिया गया है। यह इंजन V-मैटिक गियरबॉक्स से लैस है। 7,000rpm पर यह इंजन 8bhp की पावर और 5,500rpm पर 8.94Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को वी मैटिक ट्रांसमिशन यूनिट से लैस किया गया है।
 
-  कंपनी के मुताबिक स्कूटर अधिकतम 83 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ सकता है। इसके दोनों पहियों में स्प्रिंग लोडेड हाइड्रॉलिक टाइप सस्पेंशन दिया गया है। दोनों छोर पर स्टील वील्ज और ड्रम ब्रेक्स हैं जो कि सीबीएस यानी कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है।
 
- अब यह दो नए रंगों, कैंडी जैजी ब्लू और मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक में भी उपलब्ध होगा। इससे पहले तक यह केवल लश मैजेंटा मैटेलिक, ऑर्किड पर्पल मैटेलिक और इम्पिरियल रेड में ही आता रहा है। अपडेट के तौर पर ऑरेंज मैटेलिक और लाल रंग को बंद कर दिया गया है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

क्या नई कार खरीदने का कोई सही समय होता है?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jaguar Defender 110 हुई भारी सस्ती, ₹34 लाख तक घटी कीमत, क्या है कीमत में गिरावट का कारण, फीचर्स भी जानिए

अगला लेख