बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. IranVSAmerica : Indian Navy imposed warship in gulf
Written By
Last Updated : गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (18:12 IST)

IranVSAmerica : भारतीय नौसेना ने खाड़ी में तैनात किए युद्धपोत

IranVSAmerica
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने बुधवार को भारत के समुद्री व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और अमेरिका एवं ईरान के बीच बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए किसी भी संभावित स्थिति में प्रभावी रूप से प्रतिक्रिया देने के उद्देश्य से खाड़ी क्षेत्र में अपने युद्धपोत तैनात कर दिए हैं।
 
भारतीय नौसेना ने कहा कि क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने, भारतीय व्यापारियों को आश्वासन देने, वर्तमान स्थिति पर निगरानी रखने और किसी भी संभावित खतरे पर प्रतिक्रिया देने के लिए युद्धपोत और युद्धक विमान तैनात किए गए हैं।
 
नौसेना ने कहा कि भारतीय नौसेना खाड़ी क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखे हुए है और हमारे समुद्री व्यापार और क्षेत्र से गुजरने वाले भारतीय ध्वज धारक व्यापारी जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के वास्ते अपनी उपस्थिति बरकरार रखे हुए हैं। नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
 
उल्लेखनीय है कि ईरान ने अपने शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के जवाब में इराक स्थित दो अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बुधवार को मिसाइल से हमला किया।
ये भी पढ़ें
महाराष्ट्र : गडकरी-फडणवीस के घर में BJP हारी, 31 सीटें जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी