1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. INS Nishank and Akshay will be farewell after protecting the country's maritime borders for 32 years
Written By
Last Updated : गुरुवार, 2 जून 2022 (00:24 IST)

32 साल से देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा के बाद INS‍ निशंक और अक्षय की होगी विदाई

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना शुक्रवार को अग्रिम पंक्ति के अपने 2 युद्धपोतों को सेवामुक्त कर देगी, जो लगभग 32 साल से देश के समुद्री हितों की रक्षा करने की इन जहाजों की शानदार यात्राओं का अंत होगा।

ये दोनों जहाज (निशंक और अक्षय) उन प्रमुख नौसैन्य परिसंपत्तियों में शामिल रहे जो कई प्रमुख मिशन और महत्वपूर्ण समुद्री अभियानों में सबसे आगे रहीं। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि नौसेना मुंबई में एक समारोह में दोनों जहाजों को विदाई देगी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, नौसेना में किसी भी पोत को एक जीवित इकाई के रूप में माना जाता है। जहाज की सेवामुक्ति बहुत ही औपचारिक है, फिर भी एक जहाज, उसके चालक दल और नौसेना के लिए बहुत ही भावनात्मक समारोह है।
फोटो सौजन्‍य : रूना आशीष
ये भी पढ़ें
मशहूर सिंगर केके की कैसे हुई मौत? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ यह खुलासा